लाइव न्यूज़ :

चीन ने अमेरिका को दिया करारा जवाब, 60 अरब डॉलर के सामानों पर लगाया जवाबी शुल्क

By भाषा | Updated: May 14, 2019 05:19 IST

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका ने चीन के 200 अरब डॉलर के सामानों पर शुल्क बढ़ाया था।चीन ने अमेरिका की कार्रवाई पर जवाबी कदम उठाते हुए 60 अरब डॉलर के अमेरिकी सामानों पर सोमवार को आयात-शुल्क बढ़ा दिया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग को चेतावनी दी कि यदि चीन ने उसके साथ व्यापार समझौता नहीं किया तो ‘‘वह बुरी तरह से प्रभावित होगा।’’

चीन ने अमेरिका की कार्रवाई पर जवाबी कदम उठाते हुए 60 अरब डॉलर के अमेरिकी सामानों पर सोमवार को आयात-शुल्क बढ़ा दिया। इससे पहले अमेरिका ने चीन के 200 अरब डॉलर के सामानों पर शुल्क बढ़ाया था। चीन सरकार ने कहा है कि वह ‘‘ विदेशी दबाव के आगे नहीं झुकेगी।’’

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग को चेतावनी दी कि यदि चीन ने उसके साथ व्यापार समझौता नहीं किया तो ‘‘वह बुरी तरह से प्रभावित होगा।’’ उसके कुछ ही घंटे बाद चीन के वित्त मंत्रालय ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कहा कि अमेरिका के आने वाले 60 अरब डॉलर के विभिन्न प्रकार के माल पर प्रशुल्क बढ़ाकर क्रमश: 25, 20 और 10 प्रतिशत किया जाएगा। चीन ने इसे अमेरिका की एकतरफा प्रशुल्कीय कार्रवाई के जवाब में उठाया गया कदम बताया है।

मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘चीन को उम्मीद है कि अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार वार्ता की सही पटरी पर लौटेगा, चीन के साथ काम करेगा और आपसी सम्मान एवं बराबरी पर आधारित दोनों पक्षों के लिये फायदेमंद समझौता करेगा।’’

दोनों देशों के बीच पिछले साल अप्रैल में व्यापार युद्ध शुरू हुआ था। इसके बाद दोनों पक्षों ने गतिरोध समाप्त करने के लिये बातचीत की शुरुआत की थी। हालांकि 11वें दौर की बातचीत के बेनतीजा समाप्त होने के बाद अमेरिका ने चीन के 200 अरब डॉलर के सामानों पर शुक्रवार से अतिरिक्त शुल्क लगा दिया। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल चीन ने अमेरिका को 539.50 अरब डॉलर का निर्यात किया जबकि अमेरिका का चीन को निर्यात महज 120 अरब डॉलर था। 

टॅग्स :चीनअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट