लाइव न्यूज़ :

चीन में पिछले 1000 सालों में सबसे भीषण बारिश के कारण मचा हाहाकार, लोगों ने कहा-कोरोना के कुकर्मों की मिल रही सजा

By अभिषेक पारीक | Updated: July 22, 2021 14:21 IST

चीन में पिछले कुछ दिनों से जबरदस्त बारिश हो रही है और इसके कारण देश में हाहाकार की स्थिति बन गई है। बताया जा रहा है कि पिछले एक हजार साल में चीन में ऐसी बारिश नहीं देखी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देचीन में पिछले कुछ दिनों से जबरदस्त बारिश हो रही है और इसके कारण कई लोगों की मौत हुई है। सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने के बाद लोगों ने इसे चीन के कुकर्मों की सजा बताया है। हेनान प्रांत में पिछले एक हजार साल में हुई सबसे भीषण बारिश में 25 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।

चीन में पिछले कुछ दिनों से जबरदस्त बारिश हो रही है और इसके कारण देश में हाहाकार की स्थिति बन गई है। बताया जा रहा है कि पिछले एक हजार साल में चीन में ऐसी बारिश नहीं देखी गई है। जिसके चलते चीन के कई इलाकों में बाढ़ आ गई है और लोगों के सामने संकट की स्थिति है। साथ ही कई लोग भारी बारिश के चलते अपनी जान भी गंवा चुके हैं। हालांकि कहा जा रहा है कि यह चीन को उसके बुरे कर्मों की सजा मिली है, जो उसने कोरोना वायरस को दुनिया में फैलाकर किया है। दुनिया में कोरोना वायरस चीन से फैला है। इसे लेकर किसी को कोई संदेह नहीं है। बस इस बात को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं कि चीन ने यह वायरस लैब में तैयार किया या फिर यह चीन के मीट मार्केट से दुनिया के दूसरे देशों तक पहुंचा।

चीन में भारी बारिश के चलते देश के निचले हिस्सों में पानी भर चुका है। लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए भी मशक्कत करनी पड़ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, देश के कई निचले इलाकों में लोगों के सामने संकट की स्थिति है। बहुत से लोगों को गले तक पानी की स्थिति में जिंदगी को बचाने की कोशिश करनी पड़ी है। हेनान प्रांत में पिछले एक हजार वर्षों में हुई सबसे भीषण बारिश के कारण कम से कम 25 लोग अपनी जिंदगी को गंवा चुके हैं। 

चीन के सोशल मीडिया और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चीन की बदहाली की तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों से साफ है कि पानी ने वहां पर भीषण तबाही मचाई है। एक शहर की मेट्रो में लोग कमर तक पानी में नजर आते हैं। पानी में डूबी गाड़ियां और कमर तक पानी में से निकलते लोगों को देखकर हर कोई स्तब्ध है। ऐसी बहुत सी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। चीन ने लोगों की परेशानी को दूर करने के लिए सेना तक को उतार दिया है। 

तीन दिन में साल भर की बारिश

चीन में बारिश के कारण आफत की स्थिति पैदा हो गई है। चीन के झेंगझोउ प्रांत में भी स्थितियां बेहद खराब हैं। यहां साल भर में 640 मिमी बारिश होती है, लेकिन सिर्फ तीन दिन में ही बारिश का आंकड़ा 617 मिमी तक पहुंच गया है। जिसके बाद बारिश से बुरी तरह से प्रभावित इलाकों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। 

लोगों ने बताया कोरोना के कुकर्मों का फल

चीन की बारिश को लेकर तस्वीरें वायरल होने के बाद बहुत से लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया जताई है। पिछले एक हजार साल में ऐसी बारिश नहीं होने की खबर के बाद बहुत से लोगों ने इसे कोरोना से जोड़ा है। कुछ लोगों ने कहा है कि चीन में भीषण बारिश का कहर उसके कुकर्मों का प्रतिफल है। वहीं कई लोगों ने कहा है कि चीन ने कोरोना के कारण दुनिया को बहुत बड़ी मुसीबत दी और खुद आराम से था, जिसके बाद ईश्वर ने उसे सजा दी है। जानकारों के मुताबिक, चीन की बारिश के पीछे जलवायु परिवर्तन जिम्मेदार है। 

टॅग्स :चीनमौसममौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा