लाइव न्यूज़ :

चीन ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में पहले से अधिक आक्रामक रुख अपना लिया है: अमेरिकी अधिकारी

By भाषा | Updated: March 20, 2021 09:26 IST

अमेरिका की उप रक्षा मंत्री डॉ. कैथलीन हिक्स ने कहा कि चीन ने 2020 में ऑस्ट्रेलिया, जापान, वियतनाम और फिलीपीन समेत अपने कई पड़ोसियों के साथ विभिन्न मामलों को लेकर तनाव बढ़ाया।

Open in App
ठळक मुद्देकैथलीन हिक्स ने कहा कि चीन के कदम क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता और उस नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के लिए खतरा हैं।अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने हाल में अपने अंतरिम राष्ट्रीय सुरक्षा सामरिक दिशानिर्देश जारी किए, जो चीन की बढ़ती आक्रामकता को रेखांकित करते हैं। 

वाशिंगटन: पेंटागन की एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि चीन ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में पहले से अधिक आक्रामक रुख अपना लिया है। अमेरिका की उप रक्षा मंत्री डॉ. कैथलीन हिक्स ने शुक्रवार को यहां ‘नेशन वार कॉलेज’ के शिक्षकों एवं छात्रों से कहा, ‘‘चीन ने अपनी सैन्य और जोखिम उठाने की बढ़ी हुई क्षमता का प्रदर्शन किया है तथा उसने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में पहले से अधिक आक्रामक रुख अपना लिया है।’’

हिक्स ने कहा कि चीन ने 2020 में ऑस्ट्रेलिया, जापान, वियतनाम और फिलीपीन समेत अपने कई पड़ोसियों के साथ विभिन्न मामलों को लेकर तनाव बढ़ाया। उन्होंने कहा, ‘‘उसने वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास भारत के साथ सशस्त्र संघर्ष किया, जिसके कारण दोनों पक्षों के जवानों की जान गई और उसने एक दमनकारी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू करने समेत कई कदम उठाकर हांगकाम पर अपना शिकंजा और कसा।’’

हिक्स ने कहा कि चीन के कदम क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता और उस नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के लिए खतरा हैं, जिन पर अमेरिका के सहयोगियों की सुरक्षा एवं समृद्धि निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि इसी पृष्ठभूमि में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने हाल में अपने अंतरिम राष्ट्रीय सुरक्षा सामरिक दिशानिर्देश जारी किए, जो चीन की बढ़ती आक्रामकता को रेखांकित करते हैं। 

टॅग्स :चीनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल