चीन ने 90 पाकिस्तानी दुल्हनों के वीजा पर लगाई रोक, देह व्यापार से है कनेक्शन!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 16, 2019 09:40 IST2019-05-16T09:40:00+5:302019-05-16T09:40:00+5:30

पाकिस्तान सरकार ने हाल में संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) को आदेश दिया है कि वह शादी का झांसा देकर पाकिस्तानी लड़कियों की चीन में तस्करी करने में शामिल गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई करे.

China has stopped 90 Pakistani bride visa, here is the reason | चीन ने 90 पाकिस्तानी दुल्हनों के वीजा पर लगाई रोक, देह व्यापार से है कनेक्शन!

प्रतीकात्मक चित्र

Highlights इस साल चीनी नागरिकों के 140 आवेदन मिले जो अपनी पाकिस्तानी दुल्हनों के लिए वीजा चाहते हैं.वीजा के 50 आवेदन मंजूर किए गए, जबकि शेष अनुरोध स्वीकार नहीं किए गए.

फर्जी विवाह करके पाकिस्तानी लड़कियों को चीन में तस्करी करके लाए जाने की खबरों के बीच यहां चीनी दूतावास ने 90 पाकिस्तानी दुल्हनों के वीजा पर रोक लगा दी है. पाकिस्तान में चीन के 'डिप्टी चीफ ऑफ मिशन' लिजियान झाओ ने बताया कि इस साल चीनी नागरिकों के 140 आवेदन मिले जो अपनी पाकिस्तानी दुल्हनों के लिए वीजा चाहते हैं. 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' ने झाओ के हवाले से बताया कि वीजा के 50 आवेदन मंजूर किए गए, जबकि शेष अनुरोध स्वीकार नहीं किए गए. दूतावास को 2018 में ऐसे 142 आवेदन मिले थे.

पाकिस्तान सरकार ने हाल में संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) को आदेश दिया है कि वह शादी का झांसा देकर पाकिस्तानी लड़कियों की चीन में तस्करी करने में शामिल गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई करे. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शादी करवाने वाले अवैध केंद्र ईसाई समुदाय की गरीब लड़कियों को पाकिस्तान में कार्यरत या वहां यात्रा पर जाने वाले चीनी पुरुषों से विवाह के जरिए धन और 'अच्छे जीवन' का लालच देते हैं. ये केंद्र चीनी पुरुषों के फर्जी दस्तावेजों में उन्हें ईसाई या मुसलमान दिखाते हैं. अधिकतर लड़कियां कथित रूप से मानव तस्करी की शिकार बन गई है या देह व्यापार में धकेल दी गई हैं.

चीनी राजनयिक ने कहा, ''दोनों देशों के नागरिकों के बीच होने वाली शादियों की संख्या में अचानक वृद्धि को देखकर अधिकारी सतर्क हो गए और हमने हमारे पाकिस्तानी समकक्षों से संपर्क किया, जिन्होंने मामले की जांच शुरू की है.'' हालांकि झाओ ने कहा कि मीडिया रिपोर्टों में तथ्यों को तोड़ा-मरोड़ा गया है, क्योंकि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि महिलाओं को देह व्यापार में धकेला गया.

रिपोर्ट के अनुसार राजनयिक ने इस बात से इनकार किया कि सभी विवाह फर्जी हैं. उन्होंने कहा कि चीन में पाकिस्तानी महिलाओं को उनके पतियों द्वारा प्रताडि़त किए जाने के संबंध में कुछ शिकायतें मिली हैं, जिनकी निपटारा किया जाएगा.

एजेंसी इनपुट्स

Web Title: China has stopped 90 Pakistani bride visa, here is the reason

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे