लाइव न्यूज़ :

चीन में नियम-आधारित व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करने की क्षमता है : ब्लिंकन

By भाषा | Updated: June 9, 2021 12:07 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, नौ जून अमेरिका के विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकन ने कहा कि चीन अकेला ऐसा राष्ट्र है जो सैन्य, आर्थिक, कूटनीतिक और राजनीतिक रूप से उस नियम-आधारित व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करने की क्षमता रखता है, जिसका अमेरिका, उसके मित्र और सहयोगी दृढ़ता से बचाव करते हैं।

उन्होंने कहा कि चीन के साथ अमेरिका के संबंध सबसे अहम और सबसे जटिल दोनों हैं।

ब्लिंकन ने मंगलवार को कांग्रेस की सुनवाई के दौरान सांसदों से कहा, ‘‘ चीन अकेला ऐसा राष्ट्र है जो सैन्य, आर्थिक, कूटनीतिक और राजनीतिक रूप से उस नियम-आधारित व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करने की क्षमता रखता है, जिसका हम दृढ़ता से बचाव करते हैं, क्योंकि इसने इतने वर्षों से हमारी सुरक्षा एवं समृद्धि को बेहतर किया है।’’

‘सीनेट एप्रोप्रिएशन कमेटी’ के समक्ष विदेश मंत्रालय के 2022 के बजट के अनुरोध पर चर्चा के दौरान ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका-चीन संबंधों में इसके प्रतिकूल पहलू बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ इसमें निश्चित रूप से कुछ प्रतिस्पर्धी और कुछ सहकारी भी हैं। लेकिन सामान्य तरीका उन पहलुओं में से प्रत्येक को मजबूत स्थिति में देखना है। मुझे लगता है कि यह मजबूती कुछ चीजों से ही आनी शुरू हो सकती है।’’

ब्लिंकन ने कहा कि यह गठबंधन और साझेदारी से ही सकता है। ‘‘यह हमारे लिए एक अनूठा रणनीतिक फायदा है, कुछ ऐसा, जो चीन को पसंद नहीं है। इसलिए, हम उन गठबंधनों और साझेदारियों को फिर से मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। इसमें अंतरराष्ट्रीय संगठनों और अंतरराष्ट्रीय जीवन में हमारी भागीदारी शामिल है क्योंकि जब हम पीछे हटते हैं, तो चीन को मौका मिल जाता है और वह नियमों को अलग आकार देना तथा मानदंड तय करना शुरू कर देता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल