लाइव न्यूज़ :

चीन ने तिब्बती गौरवशाली संस्कृति, इतिहास को नष्ट करने के लिए दशकों से चला रखी है मुहिम: पेलोसी

By भाषा | Updated: March 11, 2021 15:27 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 11 मार्च अमेरिका में प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने आरोप लगाया कि चीन ने तिब्बत की गौरवशाली संस्कृति एवं इतिहास को नष्ट करने के लिए दशकों से मुहिम छेड़ रखी है और अमेरिका तिब्बती लोगों का साथ देना जारी रखेगा।

पेलोसी ने दूरस्थ हिमालयी क्षेत्र पर चीन के कब्जे के खिलाफ तिब्बती विद्रोह दिवस के बुधवार को 62 वर्ष पूरे होने के अवसर पर कहा, ‘‘62 साल पहले, बहादुर तिब्बती अपनी जीवनशैली और संस्कृति की रक्षा के लिए चीनी हस्तक्षेप के खिलाफ खड़े हुए। हम आज भी तिब्बती लोगों के साथ खड़े हैं और उन लोगों का सम्मान करते हैं, जिन्होंने अपने अधिकारों एवं स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया।’’

शीर्ष डेमोक्रेटिक नेता ने कहा, ‘‘तिब्बती, पुरुष, महिलाएं एवं बच्चे हिंसा मुक्त माहौल में केवल अपने धर्म का पालन करना चाहते हैं, अपनी भाषा बोलना चाहते हैं और अपनी संस्कृति को जीवित रखना चाहते हैं। इसके बावजूद बीजिंग ने तिब्बत की गौरवशाली संस्कृति एवं इतिहास को नष्ट करने के लिए दशकों से मुहिम चला रखी है।’’

उन्होंने कहा कि इसी लिए अमेरिका ने केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के साथ राजनयिक संबंधों को मजबूत करने के लिए ‘तिब्बत पॉलिसी एंड सपोर्ट एक्ट’ लागू करके तिब्बत के लोगों के प्रति द्विदलीय और दोनों सदनों में सहयोग की पुन: पुष्टि की और यह स्पष्ट किया कि तिब्बती धर्म संबंधी फैसले केवल तिब्बती आध्यात्मिक नेताओं को ही लेने चाहिए।

पेलोसी ने कहा, ‘‘हम (तिब्बतियों के आध्यात्मिक नेता) दलाई लामा के शांति, विश्वास एवं प्रेम के शक्तिशाली संदेश से प्रेरणा लेते रहेंगे।’’

दलाई लामा (85) तिब्बत में स्थानीय जनसंख्या के विद्रोह पर कार्रवाई के बाद 1959 में भारत चले गए थे। भारत ने उन्हें राजनीतिक शरण दी और तभी से तिब्बत की निर्वासित सरकार का आधार हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं