लाइव न्यूज़ :

भारत व ताइवान के नजदीक आने से चीन को आया गुस्सा, बोला- भारत अगर ताइवान पर सवाल उठाता है तो चीन कार्रवाई करेगा

By अनुराग आनंद | Updated: October 17, 2020 20:56 IST

पिछले दिनों ताइवान के विदेश मंत्री ने भारतीय मीडिया को इंटरव्यू दिया था। इसी इंटरव्यू पर बौखलाकर चीनी दूतावास ने यह बयान दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देचीनी दूतावास ने कहा कि भारत को 'एक-चीन सिद्धांत' का गंभीर रूप से उल्लंघन करने के लिए प्रोत्साहित किया।कई बार ताइवान की राष्ट्रपति और अन्य नेताओं ने भारत की तारीफ की है और उनसे समर्थन मांगा है।

नई दिल्ली: भारत में चीनी दूतावास ने ताइवान स्वतंत्रता की वकालत करते हुए एक भारतीय मीडिया साक्षात्कार में दृढ़ता से विरोध दर्ज कराया है। ग्लोबल टाइम्स ने कहा कि इस इंटरव्यू को लेकर चीन गुस्साया हुआ है। अब चीनी मीडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत अगर चीन के साथ सीमा वार्ता पर ताइवान का सवाल उठाता है तो चीन कार्रवाई करेगा।

चीनी विशेषज्ञ ने ताइवान और भारत के करीबी संपर्क के बाद हिंद महासागर में परिवहन जोखिमों की चेतावनी दी है। साथ ही कहा है कि अगर चीन के साथ सीमा वार्ता पर भारत अगर ताइवान का सवाल उठाता है तो चीन कार्रवाई करेगा। वहीं भारत में चीनी दूतावास ने ताइवान स्वतंत्रता की वकालत करते हुए साक्षात्कार पर विरोध दर्ज कराया था।

चीन ने LAC पर जारी तनाव के बीच ऊंचाई वाले स्थानों पर रॉकेट के जरिए बारूदी सुरंग बिछाने का किया अभ्यास-

चीन की सेना ने हाल ही में बेहद उंचाई वाले स्थानों पर रॉकेट से बारूदी सुरंग को दागने का प्रशिक्षण अभ्यास किया है। इस दौरान, ट्रक पर लाई गईं कई बारूदी सुरंगों को लांचर को दागा गया। बृहस्पतिवार को मीडिया में आयी एक आधिकारिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

सेना के बयान के हवाले से सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने कहा कि चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) के तहत आने वाली तिब्बत मिलिट्री कमांड ने 4,300 मीटर से भी अधिक उंचाई वाले प्रशिक्षण मैदान पर बारूदी सुरंग दागने का अभ्यास किया।

इसके मुताबिक, परीक्षण ने दूर से ही ऐसे स्थानों पर बारूदी सुरंगों को स्थापित करने का लक्ष्य हासिल किया, जहां तापमान और ऑक्सीजन का स्तर बेहद कम है। सेना की तरफ से जारी किए गए एक वीडियो में एक ट्रक पर 40 रॉकेट लांचर दिखाई दिए।  

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भारत से जारी तनाव के बीच सेना को दिए युद्ध की तैयारी के आदेश-

 भारत व चीन के बीच लद्दाख सीमा पर जारी तनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सेना की एक छावनी में जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि चीनी सेना के हर जवान दिल व दिमाग से युद्ध की तैयारी में लग जाएं। 

इंडिया टुडे रिपोर्ट की मानें तो इस दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि चीनी सेना के हर जवान देश के प्रति ईमानदार होकर बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए तैयारी करें। भारत व ताइवान के साथ जारी तनाव के बीच शी जिनपिंग ने मंगलवार को ग्वांगडोंग में एक सैन्य अड्डे का दौरा किया। इस दौरान ही उन्होंने कहा कि चीनी सैनिकों को युद्ध की तैयारी के लिए अपने दिमाग और ऊर्जा का इस्तेमाल करें।

मिल रही जानकारी की मानें तो चीनी सरकार की समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने इस खबर को सबसे पहले मीडिया के साथ साझा की है। हालांकि, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि शी जिनपिंग की यह टिप्पणी भारत, अमेरिका या फिर ताइवान जैसे किसी दूसरे देशों के लिए सेना को दी गई है। इन दिनों चीन भारत के अलावा दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में भी ताइवान जैसे देशों से उलझा हुआ है। जपान के साथ भी चीन का सीमा विवाद है। चीन द्वारा समुद्र में किए जा रहे अतिक्रमण का विरोध अमेरिका करता है, ऐसे में चीन का अमेरिका के साथ भी विवाद है। 

टॅग्स :चीनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा