लाइव न्यूज़ :

आगामी क्वाड शिखर सम्मेलन पर भड़का चीन, कहा- ‘गुटबाजी’ काम नहीं आएगी

By भाषा | Updated: September 14, 2021 20:54 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 14 सितंबर चीन ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की मेजबानी में आयोजित होने वाले आगामी क्वाड शिखर सम्मेलन को लेकर निशाना साधते हुए कहा है कि दूसरे देशों को लक्षित करने के लिए ‘गुटबाजी’ काम नहीं आएगी और इसका कोई भविष्य नहीं है।

राष्ट्रपति बाइडन वाशिंगटन में 24 सितंबर को प्रत्यक्ष तरीके से आयोजित पहले क्वाड शिखर सम्मेलन का आयोजन करेंगे, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन, जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा हिस्सा लेंगे। क्वाड के आगामी शिखर सम्मेलन को लेकर टिप्पणी के लिए पूछे जाने पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देशों के बीच सहयोग के जरिए तीसरे पक्ष को निशाना नहीं बनाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘चीन का मानना है कि किसी भी क्षेत्रीय सहयोग ढांचे को समय की प्रवृत्ति के साथ होना चाहिए और क्षेत्र के देशों के बीच आपसी विश्वास तथा सहयोग के अनुकूल होना चाहिए। इसके जरिए किसी तीसरे पक्ष को निशाना नहीं बनाना चाहिए या उनके हितों को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए।’’

लिजियान ने कहा, ‘‘दूसरे देशों को निशाना बनाने के लिए किसी तरह की गुटबाजी नहीं होनी चाहिए और ये क्षेत्र के देशों की आकांक्षाओं के अनुकूल नहीं हैं। इसलिए इसे समर्थन नहीं मिलेगा और ये तरीके काम नहीं करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस बात का उल्लेख करना चाहता हूं कि चीन न केवल एशिया प्रशांत क्षेत्र में आर्थिक विकास का इंजन है, बल्कि यह शांति की रक्षा करने वाली मुख्य शक्ति भी है।’’ साथ ही कहा कि चीन की उन्नति दुनिया में ‘‘शांति के लिए अच्छी खबर’’ है।

लिजियान ने कहा, ‘‘संबंधित देशों को शीत युद्ध वाली मानसिकता और संकीर्ण सोच वाली भू-राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता की अवधारणा को त्याग देना चाहिए। सही ढंग से देखना चाहिए और क्षेत्र में लोगों की आकांक्षाओं का सम्मान करना चाहिए तथा क्षेत्रीय एकजुटता एवं सहयोग के लिए और अधिक काम करना चाहिए।’’

नवंबर 2017 में भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को खुला रखने के संबंध में नयी रणनीति विकसित करने के लिए क्वाड के गठन के लंबित प्रस्ताव को आकार दिया था। मार्च में राष्ट्रपति बाइडन ने डिजिटल तरीके से क्वाड शिखर सम्मेलन आयोजित किया था। दक्षिण चीन सागर में चीन की बढ़ती आक्रामकता के बीच क्वाड का शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा।

चीन दक्षिण चीन सागर के समूचे 13 लाख वर्ग मील क्षेत्र पर अपना दावा करता है। वह कृत्रिम रूप से बनाए गए द्वीपों पर सैन्य अड्डों का भी निर्माण कर रहा है जबकि इस क्षेत्र पर ब्रुनेई, मलेशिया, फिलीपीन, ताइवान और वियतनाम भी दावा करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब