लाइव न्यूज़ :

चीन विदेशमंत्री ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, संबंधों के महत्व की पुष्टि की

By भाषा | Updated: September 14, 2021 16:29 IST

Open in App

सिंगापुर, 14 सितंबर (एपी) चीन के एक शीर्ष राजनयिक ने मंगलवार को संपन्न नगर देश सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच व्यापारिक और राजनयिक संबंधों के महत्व की एक बार फिर पुष्टि की।

फेसबुक पोस्ट में सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली ने कहा कि चीन के विदेशमंत्री वांग यी के साथ क्षेत्रीय अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम पर ‘उपयोगी और स्पष्ट’ चर्चा हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘सिंगापुर, चीन की हमारे हिस्से की दुनिया में जारी योगदान का स्वागत करता है और अधिक सौहार्द्रपूर्ण और शांतिपूर्ण विश्व बनाने के लिए चीन के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा।’’

सिंगापुर के विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा कि वांग और ली ने कोविड-19 महामारी के बीच दोनों देशों के बीच सकारात्मक सहयोग की पुष्टि की।

गौरतलब है कि वांग एक सप्ताह के आधिकारिक विदेश यात्रा पर हैं और सिंगापुर के दो दिवसीय यात्रा से पहले वियतनाम और कंबोडिया की यात्रा कर चुके हैं। उनके सिंगापुर के बाद दक्षिण कोरिया जाने की भी उम्मीद है। उनकी यह यात्रा अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस की दक्षिण पूर्व एशिया के यात्रा के कुछ हफ्ते बाद हो रही है। हैरिस अपनी यात्रा के दौरान सिंगापुर और वियतनाम भी गई थीं और चीन की सरकारी मीडिया ने उनकी इस यात्रा को चीन के खिलाफ गोलबंदी की कोशिश करार दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें