लाइव न्यूज़ :

चीन बाढ़ : प्रभावित इलाकों में पहुंचाई गयी राहत सामग्री

By भाषा | Updated: July 25, 2021 17:36 IST

Open in App

शिनजियांग (चीन), 25 जुलाई (एपी) चीन में भीषण बाढ़ से प्रभावित हेनान प्रांत के शिनजियांग शहर में रविवार को ट्रकों के जरिए लोगों के लिए भोजन सामग्री और पीने का पानी पहुंचाया गया।

हेनान प्रांत के जिन इलाकों में बाढ़ का पानी नीचे उतर रहा है, उन इलाकों में लोगों ने सड़कों से मलबा हटाने के अलावा फंसी हुई कारों को भी निकाला। हेनान प्रांत में मंगलवार से शुरू हुई भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में अब तक 63 लोगों की मौत हो चुकी है।

हेनान प्रांत की सरकार ने रविवार को कहा कि बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 63 हो गयी है जबकि 8,876 मकान ढह गये। ट्रकों के जरिए भोजन सामग्री और पीने के पानी समेत अन्य राहत सामग्री शिनजियांग के एक स्टेडियम में पहुंचाई गयी, जहां से यह राहत सामग्री बाढ़ प्रभावित लोगों में वितरित की गयी।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की एक खबर के मुताबिक हेनान प्रांत में बाढ़ के कारण 3800 से अधिक मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं और 9,20,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बाढ़ के कारण दो अरब अमेरिकी डॉलर का नुकसान हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल