लाइव न्यूज़ :

चीन में मूसलाधार बारिश, यांग्त्सी नदी उफान पर, बाढ़ आने का खतरा, 18 लाख लोगों को निकाला गया

By भाषा | Updated: July 21, 2020 13:35 IST

आधिकारिक प्रेस एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने बताया कि बांध के पीछे के जलाशय में प्रवाह की दर शुक्रवार रात 55,000 क्यूबिक मीटर (लगभग 600,000 घन फुट) प्रति सेकंड दर्ज की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देशनिवार को बढ़कर 61,000 घन मीटर हो गई थी, जो रविवार रात कम होकर 46,000 घन मीटर हो गई। चीन के 24 प्रांतों से बाढ़ के कारण इस महीने करीब 18 लाख लोगों को निकाला गया है।चीन मे सबसे भयानक बाढ़ 1998 में आई थी, जिसमें 2,000 से अधिक लोगों की जान चली गई थी और करीब 30 लाख लोग बेघर हो गए थे।

बीजिंगः चीन में मूसलाधार बारिश के कारण यांग्त्सी नदी एक बार फिर उफान पर आ गई है, जिससे फिर बाढ़ आने का खतरा उत्पन्न हो गया है। पिछले महीने से बाढ़ से मची तबाही के कारण पहले ही 140 लोग मारे गए हैं या लापता हैं।

बारिश के कारण विशाल ‘थ्री गॉर्जस डैम’ पर दबाव बन रहा है। आधिकारिक प्रेस एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने बताया कि बांध के पीछे के जलाशय में प्रवाह की दर शुक्रवार रात 55,000 क्यूबिक मीटर (लगभग 600,000 घन फुट) प्रति सेकंड दर्ज की गई थी।

शनिवार को बढ़कर 61,000 घन मीटर हो गई थी, जो रविवार रात कम होकर 46,000 घन मीटर हो गई। चीन के 24 प्रांतों से बाढ़ के कारण इस महीने करीब 18 लाख लोगों को निकाला गया है। चीन मे सबसे भयानक बाढ़ 1998 में आई थी, जिसमें 2,000 से अधिक लोगों की जान चली गई थी और करीब 30 लाख लोग बेघर हो गए थे।

चीन के उत्तर-पश्चिमी शहर उरुम्की में बढ़े संक्रमण के मामले

चीन के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित शिनजियांग के उरुम्की शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और वहां 17 नए मामले सामने आए। शिनजियांग की राजधानी उरुम्की में संक्रमण के कम से कम 47 मामले सामने आ चुके हैं।

प्रशासन ने संक्रमण रोकने के लिए कई कदम उठाए हैं और यात्रा पर पाबंदी लगा दी गयी है । शिनजियांग रेगिस्तानी और शुष्क इलाका है और यहां कम आबादी है । चीन के मध्य में स्थित वुहान से शुरु हुई महामारी के बाद यहां पर कुछ ही मामले आए थे।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि इनके अलावा, विदेश से आए पांच लोग संक्रमित पाए गए। चीन ने कहा है कि जनवरी और जून के बीच महामारी से जुड़े अपराध के मामलों में 5370 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें 40 प्रतिशत लोगों को जालसाजी के लिए गिरफ्तार किया गया।

राज्य के अभियोजक कार्यालय ने बताया है कि 15 प्रतिशत लोगों पर कानूनी एजेंसियों के काम में बाधा डालने, नकली सामान बेचने आदि के आरोप लगाए हैं । पृथक-वास नियमों और यात्रा पाबंदी का उल्लंघन करने वालों के बारे में अलग से जानकारी नहीं दी गयी है।

टॅग्स :चीनबाढ़शी जिनपिंगजापान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा