लाइव न्यूज़ :

चीन: होटल में लगी आग 19 मरे, 23 घायल, राहत और बचाव कार्य जारी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 25, 2018 14:42 IST

अभी तक ये साफ नहीं है कि मृतकों और घायलों में इंटरनेशनल मैराथन में शामिल होने आये प्रतिभागी शामिल हैं या नहीं।

Open in App

बीजिंग, 25 अगस्त: शनिवार तड़के चीन के एक होटल में आग लग जाने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गयी है और 23 घायल हो गये हैं।

चीनी टीवी चैनल ग्लोबल टाइम्स के अनुसार उत्तर-पूर्वी चीन के एक होटल में ये आग लगी थी। अभी तक आग लगने की वजह नहीं पता चली है।

ग्लोबल टाइम्स के अनुसार आग लगने से एक दिन पहले तक शहर में इंटरनेशनल मैराथन के आयोजन को देखने के लिए लाखों लोग इकट्ठा थे।

रिपोर्ट के अनुसार इलोंग हॉट स्प्रिंग लेजर होटल चीन के हीरलॉन्गजियांग प्रांत की राजधानी हार्बिन में स्थित है।

चीनी सोशल मीडिया वाइबो पर सरकार द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार होटल में लगी लगी आग करीब तीन घण्टे बाद ही बुझायी जा सकी।

अभी तक ये साफ नहीं है कि मृतकों और घायलों में इंटरनेशनल मैराथन में शामिल होने आये प्रतिभागी शामिल हैं या नहीं।

इस होटल की छठी मंजिल से लटक रही एक बच्ची को दमकल कर्मियों द्वारा बचाए जाने का वीडियो ग्लोबल टाइम्स ने शेयर किया है।

 

हार्बिन इंटरनेशनल मैराथन

हार्बिन इंटरनेशनल मैराथन में करीब 30 हजार प्रतिभागी हिस्सा लेने आये थे। प्रतिभागियों के अलावा करीब इतने ही दर्शक यहाँ पहुँचे थे।

ग्लोबल टाइम्स की खबर के अनुसार, शहर के सोंगबेई जिले में बेइलोंग हॉट स्प्रिंग लेजर होटल में तड़के 4:36 बजे आग लगी और सुबह 7:50 बजे उस पर काबू पाया गया।

खबर में बताया गया है कि तलाश के दौरान दमकलकर्मियों ने दो बार इलाके को साफ किया और घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया। 

आपात प्रबंधन मंत्रालय ने बचाव और जांच में हरसंभव प्रयासों का अनुरोध किया और एक कार्य दल को घटनास्थल पर भेजा।

खबर में बताया गया है कि राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :चीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल