लाइव न्यूज़ :

चीन ने बच्चों के शोषण वाली सामग्री के मामले में बड़ी कंपनियों पर जुर्माना लगाया

By भाषा | Updated: July 21, 2021 16:52 IST

Open in App

हांगकांग, 21 जुलाई (एपी) चीन में इंटरनेट के नियामक ने बुधवार को कहा कि उसने ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा और ऑनलाइन खेल कंपनी टेनसेंट जैसे प्लेटफार्म पर बच्चों से जुड़ी यौन सामग्री प्रसारित करने के आरोप में जुर्माना लगाया है क्योंकि वह चाहता है कि उन सामग्री को इंटरनेट से हटाया जाए जो नाबालिगों के लिए हानिकारक हैं।

नियामक ने कहा कि अलीबाबा के ई्-कॉमर्स विपणन मंच ताओबाओ, टेनसेंट की क्यूक्यू मैसेजिंग सेवा, लाइव स्ट्रीमिंग साइट कुआईशोउ, माइक्रोब्लॉगिंग मंच साइना वीबो एवं सोशल मीडिया और ई-कॉमर्स सेवा शीहोंगशु पर यौन संकेत करने वाले स्टीकर और बच्चों के लघु वीडियो का प्रसार करने पर जुर्माना लगाया गया है।

कंपनियों को इस मुद्दे का समाधान निकालने और ऐसे खाते बंद करने का आदेश दिया गया है जो लोगों को आकर्षित करने के लिए इस तरह की सामग्री का उपयोग करते हैं।

बच्चों से जुड़ी अनुचित सामग्री पर यह कार्रवाई सरकार द्वारा देश में मौजूद प्रौद्योगिकी मंचों की सुरक्षा की समीक्षा किए जाने के बाद की गई है। नियामक चीनी प्रौद्योगिकी कंपनियों की प्रतिस्पर्धा रोधी और डाटा संबंधी रुख सहित विभिन्न पहलुओं की जांच कर रहा हैं।

चीन साइबर मंच प्रशासन ने एक बयान में कहा, ‘‘नाबालिगों के कानूनी अधिकार और हित में घुसपैठ के मुद्दे पर तनिक भी बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनाई जाएगी। ऑनलाइन मंच की समस्या का सफाया किया जाएगा। साथ ही उन आनलाइन समस्याओं का खात्मा किया जाएगा जो नाबालिगों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को खतरे में डालती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा