लाइव न्यूज़ :

चीन ने उत्तराखंड बाढ़ आपदा में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना जतायी

By भाषा | Updated: February 8, 2021 21:43 IST

Open in App

(केजेएम वर्मा)

बीजिंग, आठ फरवरी चीन ने उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर फटने की घटना में जान गंवाने वाले व्यक्तियों के परिवारों और घायलों के प्रति सोमवार को संवेदना जतायी।

उत्तराखंड के चमोली जिले में रविवार को नंदादेवी ग्लेशियर का एक हिस्सा टूट गया था जिससे हिमस्खलन हुआ और अलकनंदा नदी में बाढ़ आ गई। इस बाढ़ में जलविद्युत केंद्र बह गए, जिससे 11 लोगों की मौत हो गई और 200 से अधिक व्यक्ति लापता हैं जिनकी मौत होने की आशंका है।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने यहां एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, ‘‘हमने गौर किया है कि उत्तर भारत में बड़े पैमाने पर बाढ़ आई थी। हम पीड़ितों और शोक संतप्त परिवारों और घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त करना चाहते हैं।’’

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि लापता लोगों को जल्द बचा लिया जाएगा।’’

गंगा की सहायक नदियों धौली गंगा, ऋषि गंगा और अलकनंदा नदियों में अचानक आई बाढ़ से ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में व्यापक तबाही हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?