लाइव न्यूज़ :

चीन ने 1989 के बाद सबसे ज्यादा विदेशी पत्रकारों को निकालाः एफसीसीसी रिपोर्ट

By भाषा | Updated: March 1, 2021 23:19 IST

Open in App

बीजिंग, एक मार्च चीन में विदेशी पत्रकारों के लिए काम करने की स्थिति 2020 में बदतर हो गई। चीन ने 18 संवाददाताओं को निर्वासित किया है जो 1989 में थियानमेन चौक घटना के बाद सबसे ज्यादा है।

यह जानकारी सोमवार को ' फॉरेन कॉरसपोंडेंट्स क्लब ऑफ चाइना' (एफसीसीसी) ने दी है।

एफसीसीसी ने कहा कि चीनी अधिकारियों ने कोविड-19 महामारी पर रिपोर्टिंग को सीमित किया और पत्रकारों पर नजर रखते हुए उन्हें निर्वासित किया।

रिपोर्ट के अनुसार चीनी अधिकारियों ने 2020 में विदेशी संवाददाताओं के काम को विफल करने के लिए प्रयास तेज कर दिए। राज्य के सभी अंगों और कोरोना वायरस को नियंत्रित करने के लिए लाई गई निगरानी प्रणाली का इस्तेमाल पत्रकारों, उनके चीनी सहयोगियों को तंग करने और धमकाने के लिए किया गया। साथ ही उन लोगों को भी परेशान किया गया जिनका साक्षात्कार विदेशी मीडिया लेना चाहती थी।

रिपोर्ट के अनुसार लगातार तीसरे साल एक भी पत्रकार ने एफसीसीसी के सर्वेक्षण में यह नहीं कहा कि काम करने की स्थिति में सुधार हुआ है।

रिपोर्ट के मुताबिक विदेशी संवाददाताओं को राष्ट्रीय सुरक्षा की कथित जांच को लेकर निशाना बनाया गया और उनसे कहा गया कि वे देश नहीं छोड़ सकते हैं।

इसके अलावा चीन ने प्रेस परिचय पत्र रद्द कर दिए और वीजा नवीनीकरण करने से इनकार कर दिया।

साल 2020 के पहले छह महीनों में चीन ने न्यूयॉर्क टाइम्स, वॉल स्ट्रीट जनरल और वाशिंगटन पोस्ट (तीनों अमेरिका के अखबार) के कम से कम 18 विदेशी पत्रकारों को निर्वासित किया।

एफसीसीसी की रिपोर्ट प्रतिक्रिया पूछने पर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा, " हमने उस संगठन को कभी मान्यता नहीं दी जिसका आपने जिक्र किया।"

उन्होंने कहा कि तथाकथित रिपोर्ट तथ्यों के बजाय पूर्वाग्रहों पर आधारित है और सनसनी और डर फैलाने की कोशिश की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब