लाइव न्यूज़ :

चीन ने संयुक्त राष्टू महासचिव के तौर पर दूसरे कार्यकाल के लिए गुतारेस का समर्थन किया

By भाषा | Updated: January 21, 2021 18:55 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 21 जनवरी चीन ने बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव के तौर पर दूसरे कार्यकाल के लिए एंतोनियो गुतारेस को समर्थन की घोषणा की है।

चीन के सरकारी मीडिया ने यहां बताया कि गुतारेस (71) ने महासभा के अध्यक्ष वोल्कन बोकजिर से पांच और साल के लिए इस पद पर रहने की इच्छा जताई है। उनका कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है।

गुतारेस ने बोजकिर को पत्र लिखकर कहा, ‘‘मैं संयुक्त राष्ट्र के महासचिव के तौर पर दूसरे कार्यकाल में सेवाएं देने के लिए उपलब्ध हूं, अगर सदस्य देशों की ऐसी इच्छा रहेगी तो।’’

चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने यहां मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि गुतारेस ने जब से महासचिव पद संभाला है, तब से उन्होंने वैश्विक शांति और सुरक्षा बनाये रखने में, सतत विकास को बढ़ावा देने में और महामारी से लड़ने में अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर जोर देने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए संयुक्त राष्ट्र का नेतृत्व किया है और चीन इसकी बहुत प्रशंसा करता है।

उन्होंने कहा, ‘‘चीन का मानना है कि गुतारेस अगले महासचिव के लिए उचित उम्मीदवार हैं। हम संयुक्त राष्ट्र और गुतारेस के कार्य का समर्थन करते रहने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ काम करने को तैयार हैं ताकि वैश्विक शांति एवं विकास के उद्देश्य को प्रोत्साहित किया जा सके।’’

गुतारेस ने एक जनवरी, 2017 को संयुक्त राष्ट्र के नौवें महासचिव के रूप में कार्यभार संभाला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब