लाइव न्यूज़ :

चीन में 6.0 तीव्रता का भूकंप: 12 लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल

By भाषा | Updated: June 18, 2019 11:16 IST

चीनी भूकम्प केन्द्र (सीईएनसी) के अनुसार रिक्टर पैमाने पर 6.0 तीव्रता का पहला भूकम्प स्थानीय समयानुसार सोमवार रात 10 बजकर 55 मिनट पर ईबिन शहर के चांगिंग इलाके में आया।

Open in App
ठळक मुद्दे ईबिन में लोगों ने बताया कि भूकम्प के आधे घंटे बाद भी कई और झटके भी महसूस किए गए।प्रांतीय राजधानी चेंगदू में पूर्व चेतावनी प्रणाली ने भूकंप से करीब एक मिनट पहले ही अलार्म बजाना शुरू कर दिया था।

चीन के सिचुआन प्रांत में सोमवार रात और मंगलवार सुबह आए भूकंप के दो शक्तिशाली झटकों के कारण कम से कम 12 लोगों की मौत हुई है और 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। चीनी भूकम्प केन्द्र (सीईएनसी) के अनुसार रिक्टर पैमाने पर 6.0 तीव्रता का पहला भूकम्प स्थानीय समयानुसार सोमवार रात 10 बजकर 55 मिनट पर ईबिन शहर के चांगिंग इलाके में आया।

मंगलवार सुबह महसूस हुए दूसरे झटके की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 मापी गई। ‘चीन डेली’ की खबर के अनुसार, ‘‘अभी तक 12 लोगों की मौत हुई है और 125 अन्य घायल हैं।’’ चीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ से एक राहतकर्मी ने कहा, ‘‘ दो लोग फंसे हुए हैं, उनमें से एक गंभीर स्थिति में है।’’

राहतकर्मी के अनुसार शुआंघे कस्बे में चार लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। ईबिन में लोगों ने बताया कि भूकम्प के आधे घंटे बाद भी कई और झटके भी महसूस किए गए। प्रांतीय राजधानी चेंगदू में पूर्व चेतावनी प्रणाली ने भूकंप से करीब एक मिनट पहले ही अलार्म बजाना शुरू कर दिया था। जब करीब एक मिनट की उलटी गिनती खत्म हुई तो भूकंप के तेज झटके महसूस हुए।

‘शिन्हुआ’ के अनुसार आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय और आपातकालीन प्रबंधन के प्रांतीय विभाग ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। सिचुआन प्रांत में दमकल विभाग की 63 गाड़ियां और 302 बचावकर्मी मौके पर तैनात हैं। वहीं ईबिन में भी स्थानीय दमकल विभाग ने बचाव कार्य के लिए अपने दल भेजे हैं।

टॅग्स :चीनभूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा