लाइव न्यूज़ :

चीन पर फिर बरसा अमेरिका,कहा- उसने महामारी फैलने के बाद स्थिति को ठीक से नहीं संभाला

By भाषा | Updated: May 2, 2020 13:09 IST

कोरोना वायरस संक्रमण की शुरुआत चीन से ही हुई थी और अब तक पूरी दुनिया में इससे 2 लाख 30 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना से विश्व में 33 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं, दुनिया के कई और देश भी जता चुके हैं चीन को लेकर नाराजगीचीन के खिलाफ जवाबी कार्रवाई पर हालांकि अमेरिका की ओर से नहीं आया कोई निर्णायक उत्तर

अमेरिका ने शुक्रवार को कहा कि वुहान शहर में कोरोना वायरस महामारी फैलने के बाद चीन ने ‘‘स्थिति को ठीक से नहीं संभाला।’’ व्हाइट हाउस ने हालांकि इस एशियाई देश के खिलाफ जवाबी कार्रवाई पर कोई निर्णायक उत्तर नहीं दिया। चीन के वुहान शहर में नवंबर के मध्य में सबसे पहले सामने आए नए कोरोना वायरस से अब तक दुनियाभर में 2,35,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें 64,000 अमेरिकी शामिल हैं।

इस वायरस से विश्व में 33 लाख लोग संक्रमित हुए हैं। अमेरिका, जर्मनी, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया ने दुनियाभर में कोरोना वायरस के प्रसार को लेकर चीन को जिम्मेदार ठहराया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वायरस से ठीक ढंग से नहीं निपटने का आरोप लगाते हुए चीन को दंडित करने के औजार के रूप में आयात शुल्क वृद्धि के संकेत दिए थे।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कायले मैकनी से उनके पहले संवाददाता सम्मेलन में पूछा गया कि, ‘राष्ट्रपति द्वारा कल यह सुझाव दिए जाने के बाद आज बाजारों में गिरावट आई है और क्या कोरोना वायरस को लेकर चीन को दंडित करने के लिए आयात शुल्क वृद्धि का इस्तेमाल किया जा सकता है। क्या चीन पर नए शुल्क लगाने के लिए कोई गंभीर विचार किया जा रहा है ?' 

मैकनी ने पत्रकारों से कहा, ‘मैं राष्ट्रपति की किसी भी घोषणा को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दूंगी, लेकिन मैं चीन को लेकर राष्ट्रपति की नाराजगी का समर्थन करूंगी। यह कोई रहस्य नहीं है कि चीन ने इस स्थिति को ठीक से नहीं संभाला।’ 

उन्होंने कहा, ‘केवल कुछ बातें आपके सामने रखती हूं, उन्होंने उस समय तक इस वायरस की उत्पत्ति के बारे में जानकारी साझा नहीं की जब तक शंघाई में एक प्रोफेसर ने ऐसा नहीं किया। अगले दिन चीन ने अपनी प्रयोगशाला बंद कर दी। उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ-साथ मानव से मानव में संक्रमण के बारे में धीरे-धीरे सूचना दी और एक महत्वपूर्ण समय में अमेरिकी जांचकर्ताओं को जाने नहीं दिया गया।’ 

उन्होंने कहा, ‘इसलिए चीन की कार्रवाई को लेकर नाराजगी है लेकिन फिर से जवाबी कार्रवाई की बात आती है तो मैं इस संबंध में ज्यादा कुछ नहीं कहूंगी।’ 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल