लाइव न्यूज़ :

चीन ने नहीं दी उड़ानों की अनुमति, भारतीय छात्रों को ‘ऑनलाइन क्लास’ जारी रखनी चाहिए :भारतीय दूतावास

By भाषा | Updated: January 9, 2021 00:18 IST

Open in App

(केजेएम वर्मा)

बीजिंग, आठ जनवरी भारतीय दूतावास ने यहां कहा है कि चीन ने कोविड-19 को लेकर फिर से सख्त प्रतिबंध लगाये जाने का हवाला देते हुए चार्टर्ड उड़ानें परिचालित करने के लिए भारत को अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

साथ ही, दूतावास ने चीनी विश्वविद्यालयों में पढ़ाई कर रहे हजारों भारतीय छात्रों को ‘ऑनलाइन’ कक्षाओं में शामिल होना जारी रखने की सलाह दी है।

दूतावास ने शुक्रवार को यहां एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘दूतावास भारतीय छात्रों के इस मुद्दे को चीनी प्राधिकारों के सामने लगातार उठा रहा है, लेकिन दुर्भाग्य से इस स्थिति का कोई सकारात्मक रास्ता नहीं निकल पा रहा है।’’

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘इस बीच, चीन में कोविड-19 के मामले फिर से सामने आने को लेकर प्राधिकारियों ने महामारी नियंत्रण से जुड़े प्रतिबंध फिर से लगा दिये हैं और चीन में यात्रा पर पाबंदी लगा दी है।’’

दूतावास ने कहा, ‘‘चीनी प्राधिकारियों ने भारत और चीन के बीच किसी चार्टर्ड उड़ान के परिचालन की अनुमति देने से भी इनकार कर दिया है।’’

चीन में 23,000 से अधिक भारतीय छात्र अध्ययन कर रहे हैं, जिनमें से ज्यादातर मेडिकल के छात्र हैं।

उनमें से ज्यादातर छात्र भारत में फंसे हुए हैं और उन्हें अपने कॉलेजों के फिर से खुलने का इंतजार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा