लाइव न्यूज़ :

चीन ने लोगों को घरों के भीतर रखने के लिए ड्रोन तैनात किए

By भाषा | Updated: June 13, 2021 17:14 IST

Open in App

बीजिंग, 13 जून (एपी) चीन के दक्षिण शहर ग्वांग्झू में लोगों को घरों के भीतर रखने और बाहर जाते हुए उन्हें मास्क पहनने की याद दिलाने के लिए 60 ड्रोन तैनात किए गए हैं।

चीन ने कोविड-19 के स्थानीय संक्रमण के मामलों पर काफी हद तक काबू पा लिया है लेकिन ग्वांग्झू में कोरोना वायरस के अधिक संक्रामक स्वरूप के मामले बढ़ते दिखायी दिए है। यह स्वरूप भारत में पाया गया है।

ग्वांग्झू में पिछले 24 घंटों में छह नए मामले आए हैं जिससे संक्रमण के नए स्वरूप के मामले बढ़कर 100 हो गए हैं।

पुलिस ने कैमरों से लैस ड्रोन उड़ाए और उन लोगों को संदेश दिए जो बाहर जा रहे थे। शहर में ड्रोन के अलावा फोन पर स्वास्थ्य की जानकारी लेने, तापमान मापने और संक्रमण की अधिक आशंका वाले इलाकों की यात्रा करने वाले लोगों को पृथक करने जैसे कदमों से भी निगरानी की जा रही है।

ग्वांग्झू ने कई शहरों से अपने आप को अलग कर लिया है, शहर और आसपास के लोगों के प्रांत के बाहर जाने पर पाबंदी है तथा वहां सिनेमा और अन्य मनोरंजन स्थलों को भी बंद कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा