लाइव न्यूज़ :

चीन ने परमाणु ऊर्जा संयंत्र में रिसाव की खबरों को खारिज किया

By भाषा | Updated: June 15, 2021 18:01 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 15 जून चीन ने अपने एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र में रिसाव की खबरों को खारिज करते हुए मंगलवार को कहा कि आसपास के क्षेत्रों में कोई असामान्य पर्यावरणीय रेडियोधर्मी स्तर नहीं है और जनता की ‘‘सुरक्षा की गारंटी है।’’

सीएनएन की सोमवार की खबर के मुताबिक, फ्रांसीसी कंपनी फ्रामोटोम ने अमेरिका के ऊर्जा विभाग को पत्र लिखकर ‘‘विकिरण संबंधी आसन्न खतरे के प्रति’’ आगाह किया था और चीन के अधिकारियों पर आरोप लगाया था कि उन्होंने संयंत्र के बाहर विकिरण की स्वीकार्य सीमाओं को बढ़ाने का आरोप लगाया था ताकि संयंत्र को बंद नहीं करना पड़े।

सीएनएन की इस खबर के बाद चीन की यह प्रतिक्रिया सामने आई है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजिआन ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमें सक्षम अधिकारियों से अब तक मिली जानकारी के आधार पर, मैं इस बात पर जोर देना चाहता हूं कि ताइशन परमाणु ऊर्जा संयंत्र तकनीकी विशिष्टताओं की आवश्यकताओं को पूरा करता है और बिजली संयंत्र के आसपास के क्षेत्रों में कोई असामान्य पर्यावरणीय रेडियोधर्मी स्तर नहीं है, इसलिए सुरक्षा की गारंटी है।’’

झाओ ने कहा कि चीन परमाणु सुरक्षा को अत्यधिक महत्व देता है। उन्होंने कहा, ‘‘हम अपनी परमाणु सुरक्षा नियामक प्रणाली को अपनी राष्ट्रीय परिस्थितियों और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप रखते हैं। इसके अलावा, परमाणु सुरक्षा प्रशासन परमाणु सुरक्षा नियामक संस्थानों के साथ घनिष्ठ सहयोग में काम कर रहा है।’’

उन्होंने कहा कि आज तक चीनी परमाणु ऊर्जा स्टेशनों ने एक अच्छा परिचालन रिकॉर्ड बनाए रखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना