लाइव न्यूज़ :

चीन ने फंसे हुए भारतीयों के प्रति वीजा पाबंदियों का बचाव किया, कहा कोविड से लड़ने के लिए यह ‘उचित’ है

By भाषा | Updated: September 27, 2021 20:42 IST

Open in App

के. जे. एम. वर्मा

बीजिंग, 27 सितंबर भारतीयों के प्रति वीजा पाबंदियों का सोमवार को बचाव करते हुए चीन ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के यह ‘‘उचित’’ है और यह अकेले भारत पर लागू नही है बल्कि यह विदेशों से लौट रहे चीनी नागरिकों पर भी लागू होता है।

बीजिंग में भारत के राजदूत विक्रम मिस्री द्वारा यात्रा संबंधी सख्त पाबंदियों को जारी रखने की आलोचना किए जाने के संबंध में सवाल करने पर चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने निकट भविष्य में भी पाबंदियों में ढील दिए जाने की संभावना से इंकार किया।

चीन-भारत संबंध पर ट्रैक-2 वार्ता में पिछले सप्ताह मिस्री ने कोविड-19 के कारण भारत में फंसे हजारों भारतीय छात्रों, कर्मचारियों और उनके परिवारों को वापस लौटने की अनुमति देने में चीन की अनिच्छा पर ‘‘निराशा’’ जतायी थी।

उन्होंने चीन द्वारा लागू की गई पाबंदियों को शुद्ध मानवीय मुद्दे पर ‘‘अवैज्ञानिक तरीका’’ करार दिया था।

इस संबंध में सवाल करते हुए हुआ ने पत्रकारों से कहा कि लोगों की सुरक्षा और कल्याण के लिए यह कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘चीन द्वारा उठाए गए कदम उचित हैं और मैं बताना चाहूंगी कि चीन लौटने वाले सभी यात्रियों पर पाबंदी लगाता है। चीन लोगों की द्विपक्षीय यात्रा के लिए उचित व्यवस्था करने के लिए तैयार है।’’

हुआ ने कहा कि यात्रा पाबंदियां विदेशों से लौट रहे चीनी नागरिकों पर भी लागू हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक