लाइव न्यूज़ :

चीन ने विरोध के बीच हंगरी में विश्वविद्यालय खोलने की योजना का किया बचाव

By भाषा | Updated: June 7, 2021 16:28 IST

Open in App

बीजिंग, सात जून (एपी) चीन ने हंगरी में एक विश्वविद्यालय खोलने की योजना का सोमवार को यह कहते बचाव किया कि सप्ताहांत के दौरान बुडापेस्ट में उसका विरोध कर रहे आलोचकों को दोनों देशों के बीच सामान्य सहयोग का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए।

शनिवार को हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में बड़ी संख्या में लोगों ने शहर में शंघाई के फुदान विश्वविद्यालय की शाखा खोलने के लिए किये गये करार के खिलाफ प्रदर्शन किया था और उन्होंने लागत एवं चीन की तथाकथित अधिनायकवादी सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के साथ संबंध का हवाला भी दिया था।

इस योजना के तहत, विश्वविद्यालय का बुडापेस्ट परिसर 2024 तक बनकर तैयार हो जाने की बात कही गई है। योजना को हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान का समर्थन प्राप्त है।

इस परिसर में अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों का दाखिला होगा और यह 27 देशों के यूरोपीय संघ में पहला चीनी विश्वविद्यालय परिसर होगा।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह योजना लोगों के बीच आपसी जनसंवाद का अहम मंच है और यह समय के वर्तमान रूख एवं सभी पक्षों के हितों के अनुरूप है।‘‘ हम आशा करते हैं कि हंगरी में लोग वस्तुनिष्ठ, तर्कसंगत एवं वैज्ञानिक रवैया अपनायेंगे और चीन एवं हंगरी के बीच सहयोग एवं मित्रता को बनाए रखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें