लाइव न्यूज़ :

वायरस अभियान में ट्विटर, फेसबुक के उपयोग पर चीन ने अपना बचाव किया

By भाषा | Updated: February 18, 2021 19:36 IST

Open in App

बीजिंग, 18 फरवरी (एपी) चीन की सरकार ने बृहस्पतिवार को वायरस अभियान के लिए ट्विटर और फेसबुक का उपयोग किए जाने को लेकर अपना बचाव किया। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन ने कोविड-19 महामारी के फैलने के स्थान के बारे में दुष्प्रचार फैलाने के लिए सोशल मीडिया मंचों का सहारा लिया।

इस रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय की मुख्य प्रवक्ता हुआ चिनयिंग ने चीन द्वारा दुष्प्रचार फैलाने के आरोपों के संबंध में सीधे तौर पर कोई जवाब नहीं दिया। हालांकि, उन्होंने इस रिपोर्ट को तूल देने का आरोप लगाया और कहा कि चीन को सोशल मीडिया का भी उपयोग करने का अधिकार होना चाहिए।

एसोसिएटेड प्रेस द्वारा की गई पड़ताल में सामने आया था कि शक्तिशाली राजनीतिक हस्तियों और चीन, अमेरिका, रूस और ईरान में संबद्ध मीडिया ने पूरी दुनिया में वायरस को लेकर कथित दुष्प्रचार किया।

प्रेसवार्ता के दौरान चिनयिंग ने इस रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर कहा कि पश्चिमी देशों के कुछ लोग जैसे कि अमेरिका, चीन का पक्ष और उसकी आवाज को सुनना नहीं चाहते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे लोग डरे हुए हैं कि अगर सच लोगों के सामने आ गया तो वे और अधिक दुष्प्रचार नहीं कर सकेंगे तथा अतंरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों की सोच को प्रभावित नहीं कर पाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल