लाइव न्यूज़ :

चीन ने पाकिस्तान को दी जा रही आर्थिक मदद की राशि का खुलासा करने से किया इनकार

By भाषा | Updated: November 8, 2018 05:07 IST

चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने पाकिस्तान को दी जाने वाली मदद की राशि के बारे में पूछे जाने पर कहा कि चीन अपनी क्षमता के हिसाब से मदद करेगा। हालांकि उन्होंने राशि का जिक्र नहीं किया।

Open in App

चीन ने पाकिस्तान को आर्थिक बदहाली से उबरने के लिये की जा रही हालिया मदद की राशि बताने से बुधवार को एक बार फिर से मना कर दिया। हालांकि हाल ही में चीन की यात्रा से लौटे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने चीन के शीर्ष नेताओं के साथ हुई बातचीत को बेहद सफल करार दिया था।

खान दो नवंबर से पांच नवंबर की चीन यात्रा के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और प्रधानमंत्री ली क्विंग से मिले थे। खान की यह यात्रा पाकिस्तान केा आर्थिक संकट से उबरने में मदद की मांग करने के लिये थी।

इससे पहले खान की सउदी अरब की यात्रा के बाद खाड़ी देश ने पाकिस्तान को छह अरब डॉलर की मदद की घोषणा की थी। पाकिस्तान से आ रही शुरुआती खबरों में कहा जा रहा था कि चीन ने भी इतनी ही राशि की मदद का भरोसा दिया है।

चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने पाकिस्तान को दी जाने वाली मदद की राशि के बारे में पूछे जाने पर कहा कि चीन अपनी क्षमता के हिसाब से मदद करेगा। हालांकि उन्होंने राशि का जिक्र नहीं किया।

उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान चीन का सदाबहार दोस्त है। हमारे संबंध काफी अच्छे हैं और बेहद ऊंचे स्तर पर हैं। हमने पाकिस्तान को अपनी क्षमता के हिसाब से सर्वेश्रष्ठ मदद की पेशकश की है। भविष्य में भी हम पाकिस्तान की जरूरतों और आपसी अनुबंध के आधार पर लोगों के बेहतर जीवनस्तर के लिये आर्थिक मदद देते रहेंगे।’’ 

टॅग्स :चीनपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल