लाइव न्यूज़ :

चीन ने वित्तीय प्रतिबंधों का दायरा बढ़ाने के अमेरिकी कदम की आलोचना की

By भाषा | Updated: July 9, 2021 19:48 IST

Open in App

बीजिंग, नौ जुलाई (एपी) चीन ने अमेरिकी वित्तीय बाजारों तक चीनी कंपनियों की पहुंच को कम करने के लिए नए अमेरिकी कदमों की शुक्रवार को आलोचना की और कहा कि वह ऐसी कंपनियों का बचाव करेगा। लेकिन उसने बदले की संभावित कार्रवाई के बारे में कोई संकेत नहीं दिया ।

काली सूची में शामिल कंपनियों की सूची का राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा विस्तार किए जाने के बाद ‘एसएंडपी डाउ जोन्स’ और ‘एफटीएसई रसेल’ ने अपने सूचकांकों से ऐसी चीनी कंपनियों को हटा दिया। ऐसे सूचकांक स्टॉक और बॉन्ड में अरबों डॉलर के निवेश का आधार हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने अमेरिका पर "राष्ट्रीय शक्ति का दुरुपयोग करने और बिना किसी कारण के चीनी कंपनियों के दमन के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा की अवधारणा को प्रभावित करने" का आरोप लगाया । वांग ने कहा कि चीन अपनी कंपनियों की सुरक्षा के लिए "सभी आवश्यक कदम उठाएगा और चीन के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने के अमेरिकी प्रयासों को नाकाम करेगा।’’ हालांकि उन्होंने इस संबंध में कोई विवरण नहीं दिया।

बाइडन के तीन जून के आदेश के बाद सूची में शामिल ऐसी चीनी कंपनियों की संख्या बढ़कर 59 हो गयी है जबकि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में ऐसी कंपनियों की संख्या 44 थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?