लाइव न्यूज़ :

चीन ने दक्षिण चीन सागर में अमेरिका के सैन्य अभ्यास की आलोचना की

By भाषा | Updated: August 26, 2021 22:36 IST

Open in App

चीन की सेना ने दक्षिण चीन सागर में अमेरिका और उसके मित्र देशों द्वारा बड़े स्तर पर किये जा रहे सैन्य अभ्यास और ‘क्वाड’ देशों द्वारा मालाबार नौसैनिक अभ्यास करने की बृहस्पतिवार को आलोचना की और कहा कि वाशिंगटन “गिरोह बना कर” संघर्ष को न्योता दे रहा है जिससे तनाव बढ़ेगा। चीन के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता सीनियर कर्नल तान केफेई डिजिटल माध्यम से आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि कथित “मुक्त वातावरण और खुलापन” लाने की बजाय एकतरफा कदम उठाना और संघर्ष को न्योता देने से केवल तनाव बढ़ेगा। उन्होंने हिंद प्रशांत क्षेत्र में हाल में अमेरिका के नेतृत्व में हो रहे संयुक्त अभ्यास और क्वाड देशों- भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया तथा जापान द्वारा किये जा रहे मालाबार नौसैनिक अभ्यास पर यह बयान दिया। चीनी सेना की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, तान ने कहा कि अमेरिका बीते कुछ दिनों से कुछ देशों को काल्पनिक शत्रु मानकर बड़े स्तर पर सैन्य अभ्यास कर रहा है, समुद्र में गिरोह बना रहा है और अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वचीन, पाकिस्तान, थाइलैंड और मंगोलिया करेंगे सैन्य अभ्यास

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल