लाइव न्यूज़ :

चीन में कोरोना ने फिर मचाया हड़कंप, इस शहर में लगा लॉकडाउन, 40 लाख लोग घरों में कैद

By विनीत कुमार | Updated: October 26, 2021 14:33 IST

Coronavirus: चीन के लांझू शहर में लॉकडाउन लगा दिया गया है। ये शहर गांसू प्रांत की राजधानी है। गांसू प्रांत के सभी पर्यटक स्थलों को भी बंद कर दिया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देचीन में फिर बढ़ने लगे कोरोना मामले, 40 लाख की आबादी वाले लांझू शहर में लॉकडाउन।लोगों को जरूरी काम छोड़ किसी भी हाल में घर से बाहर नहीं जाने की हिदायत दी गई है।चीन में हाल में कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट ने बढ़ाई है चिंता, गांसू प्रांत में सभी पर्यटक स्थल भी बंद।

बीजिंग: चीन एक बार फिर कोरोना की चपेट में जाता नजर आ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार चीन सरकार ने मंगलवार को करीब 40 लाख की आबादी वाले शहर लांझू में लॉकडाउन लगाने का ऐलान कर दिया। लोगों को जरूरी काम छोड़ किसी भी हाल में घरों से बाहर नहीं जाने को कहा गया है।

लांझू चीन के उत्तरीपश्चिमी प्रांत गांसू की राजधानी है। चीन में घरेलू स्तर पर 29 नए कोरोना मामले सामने आए हैं, इसमें 6 लांझू शहर से हैं। इसक बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया है।

लांझू में अधिकारियों का कहना है कि 'निवासियों के प्रवेश और निकास' पर कड़ाई से नियंत्रिण रखा जाएगा। आवश्यक आपूर्ति या चिकित्सा उपचार के लिए ही लोगों को आने-जाने की अनुमति है।

अधिकारी ने कहा, 'सभी प्रकार के आवासीय समुदायों को इस बंद को लागू करना है।' चीन में नए प्रतिबंध उस समय लागू किए गए हैं जब सोमवार को गांसू प्रांत के सभी पर्यटक स्थलों को भी बंद कर दिया गया। 

गांसू प्रांत प्राचीन समय के रेशम मार्ग पर स्थित है और इसे बौद्ध धर्म से संबंधित चित्रों वाली गुफाओं और अन्य धार्मिक स्थलों के लिए पहचाना जाता है।

कोरोना के डेल्टा वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

बीजिंग में फरवरी में होने वाले विंटर ओलंपिक से पहले यात्रियों और पर्यटक समूहों के कारण कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप का प्रकोप बढ़ने का अदेशा भी चिंता का विषय है। इस आयोजन में अन्य देशों के दर्शकों पर पहले ही रोक लगाई जा चुकी है। 

चीन में बढ़ रहे संक्रामक के नए मामलों को डेल्टा वेरिएंट से जोड़ कर देखा जा रहा है। पिछले एक सप्ताह में 100 से अधिक कोरोना मामले सामने आए हैं। ऐसे में स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि और अधिक संक्रमण सामने आ सकते हैं। इससे पहले पिछले हफ्ते चीन के दो उत्तरी क्षेत्रों में भी लॉकडाउन लगाने की घोषणा की गई थी।

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला