लाइव न्यूज़ :

चीन से विवाद, अमेरिकी सांसदों ने कहा-ताइवान को टीके की 750000 खुराक देंगे, शी जिनपिंग लगा रहे अडंगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 6, 2021 21:05 IST

इलिनोइस से डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद टैमी डकवर्थ अपने दो अन्य सहयोगियों डेलावेयर से डेमोक्रेटिक पार्टी के क्रिस्टोफर कून्स और अलास्का से रिपब्लिकन पार्टी के सांसद डैन सुलिवन के साथ ताइवान पहुंचीं।

Open in App
ठळक मुद्देतीनों सांसदों ने ताइवान में करीब तीन घंटे बिताये। यात्रा लोकतांत्रिक द्वीप के प्रति अमेरिका के दोनों दलों का समर्थन प्रदर्शित करती है। चीन ताइवान के अपना क्षेत्र होने का दावा करता है।

ताइपेः अमेरिका अन्य देशों को कोविड-19 टीके की लाखों खुराक देने के राष्ट्रपति जो बाइडन के कदम के तहत ताइवान को टीके की 750,000 खुराक देगा।

तीन सांसदों ने रविवार को इस बारे में बताया। ताइवान ने शिकायत की है कि चीन महामारी के बीच टीकों को प्राप्त करने के उसके प्रयास में बाधा उत्पन्न कर रहा है। इलिनोइस से डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद टैमी डकवर्थ अपने दो अन्य सहयोगियों डेलावेयर से डेमोक्रेटिक पार्टी के क्रिस्टोफर कून्स और अलास्का से रिपब्लिकन पार्टी के सांसद डैन सुलिवन के साथ ताइवान पहुंचीं।

मेरिका-चीन रिश्तों में ताइवान का भूराजनीतिक महत्व

तीनों सांसदों ने ताइवान में करीब तीन घंटे बिताये। उन्होंने कहा कि यह यात्रा लोकतांत्रिक द्वीप के प्रति अमेरिका के दोनों दलों का समर्थन प्रदर्शित करती है। चीन ताइवान के अपना क्षेत्र होने का दावा करता है। ताइवान कोविड-19 रोधी टीके की कमी का सामना कर रहा है और अमेरिका-चीन रिश्तों में ताइवान का भूराजनीतिक महत्व है।

डकवर्थ ने अमेरिकी सैन्य विमान पर सवार होने से पहले हवाई अड्डे पर कहा, ‘‘मैं यहां आपको बताने के लिए आयी हूं कि अमेरिका आपको अकेला नहीं छोड़ेगा। इस महामारी के समय में और इसके बाद भी हम लोग ताइवान के लोगों की जरूरतों में उनके साथ खड़े रहेंगे।’’

अमेरिका से 2.5 करोड़ टीके की खुराक

उन्होंने कहा, ‘‘हम लोग यहां एक मित्र के नाते आये हैं क्योंकि हम जानते हैं कि ताइवान इस वक्त चुनौती का सामना कर रहा है। यही कारण है कि हम तीनों के लिए यहां द्विदलीय रूप में होना विशेष रूप से महत्वपूर्ण हो जाता है।’’ अमेरिका से 2.5 करोड़ टीके की खुराक पाने वाले देशों की सूची में पिछले सप्ताह ताइवान को भी शामिल किया गया है।

बाइडन प्रशासन ने कहा है कि टीकों की आठ करोड़ खुराक में से पहली किस्त के तहत ये टीके दुनिया के देशों में बांटे जायेंगे। ताइवान समेत कम आय वाले अधिकतर देशों को टीके की ये खुराकें संयुक्त राष्ट्र समर्थित कोवैक्स पहल के तहत दी जायेंगी। चीन के पूर्वी तट से करीब 160 किलोमीटर दूर स्थित 2.4 करोड़ की आबादी वाला द्वीप महामारी के अचानक बढ़ने के बाद टीका प्राप्त करने का प्रबल इच्छुक है।

ताइवान का कानून चीन निर्मित दवाओं पर रोक लगाता है

जापान ने ताइवान को जल्द टीकों की आपूर्ति के मकसद से कोवैक्स पहल से हटकर शुक्रवार को 12 लाख खुराकें भेजीं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अमेरिका द्वारा भेजी जा रही टीके की 750,000 खुराकें कब पहुंचेंगी। ताइवान ने चीन पर जर्मन कंपनी और अमेरिकी दवा निर्माता फाइजर द्वारा विकसित टीके के आयात के लिए बायोएनटेक के साथ समझौते के उसके प्रयास में बाधा डालने का आरोप लगाया है। चीन का कहना है कि वह ताइवान को चीनी सहयोगी कंपनी फोसन के माध्यम से उसे बायोएनटेक के टीके की आपूर्ति करना चाहता है।

ताइवान की सरकार ने चीन पर लोगों के जीवन को बचाने के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। ताइवान का कानून चीन निर्मित दवाओं पर रोक लगाता है। ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू ने हवाई अड्डे पर तीनों सांसदों का स्वागत किया और कहा कि वह उनका स्वागत कर ‘‘सम्मानित’’ महसूस कर रहे हैं और इस सहयोग के लिए उनका शुक्रिया अदा किया।

हमें बाधाओं को दूर करना होगा

उन्होंने कहा, ‘‘ताइवान संक्रमण के खिलाफ जंग में अलग तरीके की चुनौती का सामना कर रहा है। हम टीका आयात करने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। ये जीवन रक्षक दवाएं बीजिंग की किसी भी बाधा के बिना हमें प्राप्त हों,यह सुनिश्चित करने के लिए हमें बाधाओं को दूर करना होगा।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि चीन लगातार ताइवान को विदेशी मदद की राह में बाधा डाल रहा है और विश्व स्वास्थ्य संगठन में हिस्सा लेने से उसे रोक रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘हम लोग ऐसी रुकावटों से अनजान नहीं हैं।’’ वू ने कहा कि ताइवान सौभाग्यशाली है कि उसे समान सोच वाले देशों का समर्थन मिला और यह तानाशाही के जवाब में देश की स्वतंत्रता और लोकतंत्र को बनाये रखने में मददगार है। 

टॅग्स :चीनशी जिनपिंगजो बाइडनअमेरिकाकोरोना वायरसवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा