लाइव न्यूज़ :

चीन बढ़ते भारत को एक ‘‘प्रतिद्वंद्वी’’ मानता है : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: November 19, 2020 13:38 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 19 नवम्बर अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने एक रिपोर्ट में कहा है कि भारत के बढ़ते प्रभाव के चलते चीन उसे एक ‘‘प्रतिद्वंद्वी’’ मानता है और अमेरिका, उसके सहयोगियों तथा अन्य लोकतांत्रिक देशों के साथ उसकी रणनीतिक साझेदारी को बाधित करना चाहता है, ताकि विश्व महाशक्ति के रूप में वह अमेरिका को विस्थापित कर सके।

अमेरिका में तीन नवम्बर को हुए राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन की जीत के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन से उन्हें सत्ता हस्तांतरण होने से पहले यह विस्तृत नीति दस्तावेज आया है जिसमें कहा गया है कि चीन क्षेत्र के कई देशों की सुरक्षा, स्वायत्तता और आर्थिक हितों को कमजोर कर रहा है।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘ चीन भारत को एक प्रतिद्वंद्वी के तौर पर देखता है और अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया के साथ नई दिल्ली की रणनीतिक साझेदारी और अन्य लोकतंत्रों के साथ उसके संबंधों को बाधित करते हुए, उसे आर्थिक रूप से फंसा कर बीजिंग की महत्वाकांक्षाओं को समायोजित करने के लिए उसे बाध्य करने का प्रयास करता है।’’

उसने कहा, ‘‘ चीन इस क्षेत्र में कई अन्य देशों की सुरक्षा, स्वायत्तता और आर्थिक हितों को कमजोर कर रहा है, जिनमें दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) के सदस्य देश, जिनमें महत्वपूर्ण मेकोंग क्षेत्र, साथ ही प्रशांत द्वीप समूह के राष्ट्र शामिल हैं।’’

अमेरिकी विदेश मंत्रालय की 70 पन्नों की रिपोर्ट में कहा गया कि अमेरिका और दुनिया भर के देशों में जागरूकता बढ़ रही है, सत्तारूढ़ चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने महान शक्तियों की प्रतियोगिता के नए युग की शुरूआत कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला