चीन ने अरूणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा दिखाने वाले नक्शे जब्त किए

By भाषा | Updated: July 30, 2021 22:52 IST2021-07-30T22:52:12+5:302021-07-30T22:52:12+5:30

China confiscated maps showing Arunachal Pradesh as part of India | चीन ने अरूणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा दिखाने वाले नक्शे जब्त किए

चीन ने अरूणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा दिखाने वाले नक्शे जब्त किए

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 30 जुलाई चीन में सीमा शुल्क अधिकारियों ने अरूणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा दिखाने वाली विश्व नक्शे की एक बड़ी खेप जब्त की है। इन नक्शों को निर्यात किया जाना था। आधिकारिक मीडिया ने शुक्रवार को यह खबर दी।

चीन, अरूणाचल प्रदेश के दक्षिण तिब्बत का हिस्सा होने का दावा करता है, जिसे भारत सिरे से खारिज करता आ रहा है। भारत का कहना है कि अरूणाचल प्रदेश इसका अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है।

चीनी समाचार पत्र द पेपर डॉट सीएन की खबर में कहा गया है कि ये नक्शे करीब 300 निर्यात खेप में ‘बेडक्लोथ’ के नाम से लपेट कर रखे गये थे, जिन्हें शंघाई पुदोंग हवाईअड्डा पर सीमा शुल्क विभाग ने जब्त कर लिया।

गौरतलब है कि चीन ने 2019 में एक नया कानून पारित कर देश में छापे और बेचे जाने तथा निर्यात किये जाने वाले सभी नक्शों को चीनी नक्शे के आधिकारिक प्रारूप के अनुसार रखे जाने को अनिवार्य बना दिया था। आधिकारिक प्रारूप में अरूणाचल प्रदेश, ताईवान और दक्षिण चीन सागर पर चीन के दावे को प्रदर्शित किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: China confiscated maps showing Arunachal Pradesh as part of India

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे