लाइव न्यूज़ :

चीन ने की विमान वाहक पोत के ताइवान जलडमरूमध्य से गुजरने की पुष्टि

By भाषा | Updated: November 18, 2019 15:54 IST

विवादित दक्षिण चीन सागर के आस-पास क्षेत्रीय पड़ोसियों एवं स्वशासित ताइवान से चीन के संबंध फिलहाल तनावपूर्ण चल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविवादित दक्षिण चीन सागर के आस-पास क्षेत्रीय पड़ोसियों एवं स्वशासित ताइवान से चीन के संबंध फिलहाल तनावपूर्ण चल रहे हैं। इस पोत को अभी कोई नाम नहीं दिया गया है।

चीन ने सोमवार को पुष्टि की कि देशी तकनीक से तैयार उसका पहला विमान वाहक पोत “नियमित” प्रशिक्षण और परीक्षण के लिए ताइवान जलडमरूमध्य से गुजरा। ताइवान ने इससे पहले चीन पर आगामी चुनावों के मद्देनजर डराने-धमकाने का आरोप लगाया था। यह पोत बीजिंग का दूसरा विमानवाहक है और एक बार आधिकारिक तौर पर इसे सेवा में शामिल किए जाने के बाद यह चीन की नौसैन्य ताकत में जबर्दस्त इजाफा करेगा।

विवादित दक्षिण चीन सागर के आस-पास क्षेत्रीय पड़ोसियों एवं स्वशासित ताइवान से चीन के संबंध फिलहाल तनावपूर्ण चल रहे हैं। इस पोत को अभी कोई नाम नहीं दिया गया है। नौसेना के प्रवक्ता चेंग देवेई ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा कि इस विमान वाहक ने “वैज्ञानिक शोध परीक्षणों एवं नियमित प्रशिक्षणों’’ के लिए दक्षिणी चीन सागर में प्रवेश से पहले रविवार को संवेदनशील जलक्षेत्र को पार किया। चेंग ने कहा कि परीक्षण के लिए उतारे जाने वाले पोतों के लिए क्षेत्र पार जाना “सामान्य बात” है।

उन्होंने विस्तार से जानकारी दिए बिना कहा, “यह किसी खास लक्ष्य पर केंद्रित नहीं था और मौजूदा स्थिति से इसका कोई लेना-देना नहीं है।” पोत इस जलडमरूमध्य से ऐसे समय में गुजरा है जब ताइवान में जनवरी में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। ताइपे के विदेश मंत्री जोसफ वु ने रविवार को ट्वीट किया कि चीन, “ताइवान के चुनावों में हस्तक्षेप की मंशा रखता है।” साथ ही कहा, “मतदाताओं को डराया-धमकाया नहीं जा सकता।”

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने पोत की गतिविधियों पर करीब से नजर रखने के लिए पोतों एवं विमानों को भेजा है। साथ ही कहा कि अमेरिकी एवं जापानी पोतों ने जलडमरूमध्य में उसका पीछा किया।

ताइवान को अपने क्षेत्र का हिस्सा मानने वाले चीन ने द्वीप के आस-पास सैन्य अभ्यास उस वक्त से बढ़ा दिए थे जब से बीजिंग को नापसंद करने वाले त्साई इंग वेन 2016 में सत्ता में आए थे। वेन इस बार फिर से चुनाव मैदान में हैं। 

टॅग्स :चीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला