लाइव न्यूज़ :

शिनझियांग से आयात पर अमेरिकी कानून की चीन ने की निंदा

By भाषा | Updated: December 24, 2021 16:52 IST

Open in App

बीजिंग, 24 दिसंबर (एपी) चीन की सरकार ने अमेरिका के उस कानून की शुक्रवार को निंदा की जिसमें शिनझियांग प्रांत से आयात पर प्रतिबंध लगाया गया है। उसने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया। चीन ने देश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में ज्यादातर मुस्लिम अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न की शिकायतों को खारिज किया और उन्हें झूठा करार दिया।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बृहस्पतिवार को एक विधेयक पर हस्ताक्षर किये जिसमें चीन के शिनझियांग प्रांत से तब तक सामान के आयात पर रोक का प्रावधान है जब तक कारोबारी यह साबित नहीं करते कि माल बिना बंधुआ मजदूरों के बनाया गया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने इसे ‘‘सच्चाई और तथ्यों से आंखें मूंदकर चीन के शिंनझियांग प्रांत में मानवाधिकार संबंधी हालात को दुर्भावनापूर्ण ढंग से कलंकित करने’’ का प्रयास बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘यह अंतरराष्ट्रीय कानून और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को संचालित करने वाले बुनियादी नियमों का गंभीर उल्लंघन करता है और यह चीन के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप है।’’

विदेशी सरकारों और अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि दस लाख से अधिक उईगर और अन्य अल्पसंख्यकों को चीन के उत्तर-पश्चिमी शिनझियांग में शिविरों में बंद किया गया है। इसके अलावा चीन के अधिकारियों पर जबरन गर्भपात, बंधुआ मजदूरी जैसे आरोप लगते रहे हैं। हालांकि चीन के अधिकारियों का इन आरोपों को खारिज करते हुए यह कहना है कि ये शिविर रोजगार के लिए प्रशिक्षण एवं कट्टरपंथ को रोकने के लिए लगाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

विश्व अधिक खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते