लाइव न्यूज़ :

शिनझियांग से आयात पर रोक संबंधी अमेरिकी कानून की चीन ने की निंदा

By भाषा | Updated: December 24, 2021 18:43 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 24 दिसंबर (एपी) चीन की सरकार ने अमेरिका के उस कानून की शुक्रवार को निंदा की जिसमें शिनझियांग प्रांत में उइगर मुस्लिमों से बंधुआ मजदूरी कराने के आरोपों पर इस अस्थिर प्रांत से आयात पर प्रतिबंध लगाया गया है। उसने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करने वाला और उसके आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप वाला बताया।

चीन ने देश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में ज्यादातर मुस्लिम अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न की शिकायतों को खारिज किया और उन्हें झूठा करार दिया।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बृहस्पतिवार को एक विधेयक पर हस्ताक्षर किये जिसमें चीन के शिनझियांग प्रांत से तब तक सामान के आयात पर रोक का प्रावधान है जब तक कारोबारी यह साबित नहीं करते कि माल बिना बंधुआ मजदूरों के बनाया गया है।

चीन पर पिछले कुछ साल में अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ से उइगर मुस्लिमों के खिलाफ मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप लगते रहे हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने इसे ‘‘सच्चाई और तथ्यों से आंखें मूंदकर चीन के शिंनझियांग प्रांत में मानवाधिकार संबंधी हालात को दुर्भावनापूर्ण ढंग से कलंकित करने’’ का प्रयास बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘यह अंतरराष्ट्रीय कानून और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को संचालित करने वाले बुनियादी नियमों का गंभीर उल्लंघन करता है और यह चीन के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप है।’’

विदेशी सरकारों और अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि दस लाख से अधिक उइगर और अन्य अल्पसंख्यकों को चीन के उत्तर-पश्चिमी शिनझियांग में शिविरों में बंद किया गया है। इसके अलावा चीन के अधिकारियों पर जबरन गर्भपात, बंधुआ मजदूरी जैसे आरोप लगते रहे हैं। हालांकि चीन के अधिकारियों का इन आरोपों को खारिज करते हुए यह कहना है कि ये शिविर रोजगार के लिए प्रशिक्षण एवं कट्टरपंथ को रोकने के लिए लगाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब