लाइव न्यूज़ :

ताइवान को विश्व स्वास्थ्य संगठन की बैठक में बुलाने की अमेरिका के अपील की चीन ने निंदा की

By भाषा | Updated: May 10, 2021 18:02 IST

Open in App

बीजिंग, 10 मई (एपी) चीन की सरकार ने अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगठन से उसकी इस महीने होने वाली बैठक में ताइवान को बुलाए जाने के अनुरोध की सोमवार को निंदा की। चीन ताइवान को अपने देश का हिस्सा मानता है।

ब्लिंकन द्वारा शुक्रवार को जारी बयान में वैसी ही अपील की गयी थी जैसे इस महीने लंदन में जी7 के विदेश मंत्रियों ने संयुक्त अपील के जरिये की थी।

इन बयानों से चीन की कम्युनिस्ट सरकार बहुत नाराज है। चीन की सरकार का मानना है कि ताइवान उसका हिस्सा है और उसे स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में विदेशों से संबंध रखने और वैश्विक संगठनों का हिस्सा बनने का अधिकार नहीं है।

चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा कि ब्लिंकन की अपील ‘‘एक चीन की नीति’’ और अमेरिका-चीन संयुक्त घोषणापत्र का ‘‘गंभीर उल्लंघन है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘चीन इसकी कड़ाई से भर्त्सना करता है और इसे खारिज करता है।’’

गृह युद्ध के बाद 1949 में ताइवान चीन से अलग हो गया था। दोनों देशों के बीच व्यापार संबंध बहुत अच्छे हैं, लेकिन कोई आधिकारिक संबंध नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब