चीन ने सौर सामग्रियों पर प्रतिबंधों की निंदा की

By भाषा | Updated: June 25, 2021 17:16 IST2021-06-25T17:16:45+5:302021-06-25T17:16:45+5:30

China condemns sanctions on solar materials | चीन ने सौर सामग्रियों पर प्रतिबंधों की निंदा की

चीन ने सौर सामग्रियों पर प्रतिबंधों की निंदा की

बीजिंग, 25 जून (एपी) चीन सरकार ने शुक्रवार को सौर पैनल सामग्री के आयात पर अमेरिकी प्रतिबंधों की आलोचना की। सरकार ने कहा कि बीजिंग चीनी कंपनियों की रक्षा करेगा, लेकिन उसने संभावित जवाबी कार्रवाई करने का कोई विवरण नहीं दिया।

अमेरिकी सीमा शुल्क एजेंसी ने बृहस्पतिवार को कहा था कि वह होशाइन सिलिकॉन इंडस्ट्री कंपनी से पॉलीसिलिकॉन के आयात को रोक देगी। सौर पैनलों के लिए कच्चे माल और घटकों के छह अन्य चीनी आपूर्तिकर्ताओं से आयात को भी प्रतिबंधित किया जाना है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने कहा, ‘‘शिनजियांग के औद्योगिक विकास को दबाने’’ के लिए अमेरिका ‘‘मानव अधिकारों को एक बहाने’’ के रूप में उपयोग कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका शिनजियांग के लोगों के बारे में बिल्कुल भी परवाह नहीं करता है।’’

उन्होंने कहा कि उनकी असली साजिश और नापाक इरादे चीन को नियंत्रित करने के लिए शिनजियांग में गड़बड़ी पैदा करना है। चीनी अधिकारियों ने शिनजियांग में मुख्य रूप से मुस्लिम समूहों के खिलाफ जबरन श्रम और अन्य दुर्व्यवहारों के आरोपों को खारिज कर दिया।

झाओ ने कहा कि बीजिंग अपनी कंपनियों की सुरक्षा के लिए ‘‘सभी आवश्यक उपाय करेगा’’ लेकिन उसने कोई विवरण नहीं दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: China condemns sanctions on solar materials

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे