लाइव न्यूज़ :

शिनजियांग प्रांत में कथित उत्पीड़न को लेकर ब्रिटेन में लोक अधिकरण के गठन की चीन ने निंदा की

By भाषा | Updated: May 25, 2021 19:11 IST

Open in App

बीजिंग, 25 मई (एपी) चीन ने शिनजियांग प्रांत में उइगर एवं अन्य तुर्क मूल के मुस्लिमों के जनसंहार के आरोपों को लेकर ब्रिटेन में लोक अधिकरण गठित करने की योजना की मंगलवार को निंदा की।

उत्तर-पश्चिम प्रांत की सरकार के प्रवक्ता शू गुइशियांग ने कहा कि चीन जून की शुरुआत में शुरू होने वाली सुनवाई की ''निंदा एवं तिरस्कार'' करता है, जिसमें दर्जनों गवाहों को पेश किए जाने की उम्मीद है।

इस अधिकरण की अध्यक्षता प्रख्यात वकील ज्योफ्री नाइस करेंगे, जिन्होंने सर्बिया के पूर्व राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोशेविच के खिलाफ अभियोजन की अध्यक्षता की थी और वह अंतरराष्ट्रीय अपराध अदालत के साथ भी कार्य कर चुके हैं।

शिनजियांग प्रांत में चीन की नीतियों का बचाव करते हुए शू ने संवाददाताओं से कहा, '' यह पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय कानून एवं व्यवस्था का उल्लंघन है। वास्तविक जनसंहार के पीड़ितों का गंभीर अपमान है और यह शिनजियांग प्रांत की ढाई करोड़ लोगों की आबादी को उकसाने वाला है।''

यह प्रांत चीन के लिए विदेशी नीति को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिरदर्द बना हुआ है। इस प्रांत में पुन: शिक्षण शिविरों में दस लाख से अधिक उइगरों, कजाकिस्तानियों और अल्पसंख्यक समूहों के लोगों को कैद रखने के आरोप हैं। शिविरों में कैद लोगों को कथित तौर पर अपनी पारंपरिक संस्कृति को छोड़कर चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रति आस्था रखने को मजबूर किया जाता है।

हालांकि, अधिकरण का फैसला किसी सरकार पर बाध्यकारी नहीं है और इसके आयोजकों का उद्देश्य शिनजियांग प्रात में होने वाले उत्पीड़न को सामने लाना है ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई के लिए दबाव बनाया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला