लाइव न्यूज़ :

Coronavirus update: राहत भरी खबर, चीन में घट रहे संक्रमण के मामले, 58,600 लोगों को अस्पताल से मिली छुट्टी

By भाषा | Updated: March 9, 2020 13:09 IST

चीन में रविवार तक कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 80,735 पर पहुंच गई जिनमें 3,119 मृतक, इलाज करा रहे 19,016 मरीज और सेहत में सुधार के बाद अस्पताल से छुट्टी पाने वाले 58,600 लोग शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचीन में घट रहे कोरोना वायरस के मामले, 58600 लोगों को अस्पतालों से मिली छुट्टीचीन ने महज 10 दिनों में 2,300 बेड की क्षमता वाले दो अस्थायी अस्पतालों का निर्माण कर लिया था

बीजिंग:चीन में घातक वायरस से 22 और लोगों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 3,119 पर पहुंच गया है। जनवरी के बाद से किसी एक दिन में हुई ये सबसे कम मौतें हैं। वहीं संक्रमण के नये मामलों में भी कमी देखी गई है और रविवार को ऐसे महज 40 मामले दर्ज किए गए। वायरस के मामलों में लगातार देखी जा रही गिरावट के बाद अधिकारियों ने वायरस से सर्वाधिक प्रभावित वुहान में 11 अस्थायी अस्पतालों को बंद कर दिया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने सोमवार को बताया कि देश भर में 40 नए मामले सामने आए और रविवार को 22 लोगों की मौत हो गई।

रविवार तक संक्रमण के मामलों की संख्या 80,735 पर पहुंच गई जिनमें 3,119 मृतक, इलाज करा रहे 19,016 मरीज और सेहत में सुधार के बाद अस्पताल से छुट्टी पाने वाले 58,600 लोग शामिल हैं। रविवार को हुई मौतों में से 21 हुबेई प्रांत में और एक गुआंगदोंग प्रांत में हुई। आयोग ने बताया कि 60 लोगों के संक्रमित होने का संदेह है। इसी के साथ संदिग्ध मामलों की कुल संख्या 421 पर पहुंच गई। रविवार को ही संक्रमण के चार ऐसे मामले भी सामने आए जिनमें संक्रमित व्यक्ति विदेश से आए थे। ये सभी मामले गांसू प्रांत के हैं। एनएचसी ने बताया कि अब तक ऐसे 67 मामले सामने आए हैं जो बाहर से संक्रमित होकर चीन पहुंचे हैं। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने खबर दी कि रविवार तक हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र (एसएआर) में तीन मौतों के साथ 114 लोग संक्रमित पाए गए, वहीं मकाऊ एसएआर में 10 मामलों की पुष्टि हुई और ताइवान में एक मौत समेत 45 मामलों की पुष्टि हुई है।

इस बीच, चीन ने वुहान में सभागारों और खेल परिसरों जैसे बड़े सार्वजनिक स्थानों में बनाए गए कई अस्थायी अस्पतालों को तोड़ना शुरू कर दिया है। ये सभी अस्पताल जनवरी और फरवरी में वायरस के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए बनाए गए थे। चीन ने महज 10 दिनों में 2,300 बेड की क्षमता वाले दो अस्थायी अस्पतालों का निर्माण कर लिया था और बाद में मरीजों की तादाद को देखते हुए सार्वजनिक इमारतों को अस्पतालों में बदलना शुरू कर दिया था। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि वुहान में बनाए गए इन दो अस्थायी अस्पतालों को रविवार को बंद कर दिया गया। खबरों के मुताबिक शहर में 11 अन्य अस्थायी अस्पतालों को भी बंद कर दिया गया।

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनवुहान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा