लाइव न्यूज़ :

चीन ने अरुणाचल प्रदेश पर दावा जताते हुए इसे ‘अंतर्निहित हिस्सा’ बताया

By भाषा | Updated: December 31, 2021 16:33 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 31 दिसंबर चीन ने शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश में 15 और स्थानों के नामकरण का बचाव करते हुए दावा किया कि तिब्बत का दक्षिणी भाग उसके क्षेत्र का एक ‘अंतर्निहित हिस्सा’ है।

भारत ने चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के 15 स्थानों के नाम बदलने के कदम को बृहस्पतिवार को स्पष्ट रूप से खारिज किया और जोर देकर कहा कि यह राज्य हमेशा से भारत का अभिन्न अंग रहा है और हमेशा रहेगा क्योंकि ‘‘गढ़े’’ गए नामों से यह तथ्य नहीं बदलेगा।

चीन ने भारत के पूर्वोत्तर के राज्य अरुणाचल प्रदेश में 15 और स्थानों के लिए चीनी अक्षरों, तिब्बती और रोमन वर्णमाला के नामों की घोषणा की, जिसके बाद भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। चीन अरुणाचल प्रदेश को दक्षिण तिब्बत का हिस्सा बताता है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, ‘‘हमने इस तरह की रिपोर्ट देखी है। ऐसा पहली बार नहीं है जब चीन ने अरुणाचल प्रदेश में स्थानों के नाम बदलने का प्रयास किया है। चीन ने अप्रैल 2017 में भी इस तरह से नाम बदलने की कोशिश की थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अरुणाचल प्रदेश सदैव भारत का अभिन्न अंग था और हमेशा रहेगा। अरुणाचल प्रदेश में स्थानों के नाम गढ़ने से यह तथ्य नहीं बदलेगा।’’

भारत की टिप्पणी को लेकर प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘तिब्बत का दक्षिणी हिस्सा चीन के तिब्बती स्वायत्त क्षेत्र से संबंधित है और यह चीन का अंतर्निहित क्षेत्र रहा है।’’ लिजियान ने कहा, ‘‘विभिन्न जातीय समूहों के लोग उस क्षेत्र में कई वर्षों से रह रहे हैं और उन्होंने उस क्षेत्र के लिए कई नाम दिए हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘क्षेत्र के मानकीकृत प्रबंधन के लिए चीन में सक्षम अधिकारियों ने प्रासंगिक नियमों के अनुसार संबंधित क्षेत्र के लिए नाम प्रकाशित किए हैं। ये ऐसे मामले हैं जो चीन की संप्रभुता के अधीन हैं।’’

चीन ने दूसरी बार अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों के मानकीकृत चीनी नाम देने का प्रयास किया है। इससे पहले 2017 में छह स्थानों के मानकीकृत नामकरण की कोशिश की गई थी। चीन शीर्ष भारतीय नेताओं और अधिकारियों के अरुणाचल प्रदेश के दौरे का विरोध करता रहता है।

अरुणाचल प्रदेश को दक्षिण तिब्बत का हिस्सा बताए जाने के चीन के दावे को खारिज करते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह भारत का अभिन्न अंग है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा