लाइव न्यूज़ :

चीन को दुनिया से अलग नहीं किया जा सकता : चीनी राष्ट्रपति

By भाषा | Updated: November 11, 2020 00:23 IST

Open in App

(केजेएम वर्मा)

बीजिंग, 10 नवंबर चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मंगलवार को कहा कि विकास को हासिल करने में चीन को दुनिया से अलग नहीं किया जा सकता। उन्होंने दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था द्वारा अपनाये जा रहे नये विकास मॉडल को खासतौर पर सामने रखा।

शी ने वीडियो लिंक के माध्यम से शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के राष्ट्र प्रमुखों को संबोधित करते हुए कहा कि चीन घरेलू बाजार पर निर्भरता पर बल देते हुए तथा घरेलू बाजार एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार को एक दूसरे को प्रोत्साहित करने के साथ नये विकास आयाम को आगे बढ़ाने की कोशिश तेज कर रहा है।

उन्होंने कहा कि विकास हासिल करने में चीन को दुनिया से अलग नहीं किया जा सकता है और दुनिया को प्रगति के लिए चीन की भी जरूरत है।

शी ने कहा, ‘‘ उच्च मापदंड पर खुली अर्थव्यवस्था के निर्माण के लिए नयी व्यवस्थाएं लायी जा रही हैं। चीन बाजार को खोलने के प्रति कटिबद्ध है।’’

उन्होंने कहा कि चीन दुनिया से विकास रफ्तार चाहेगा और वह अपने विकास से दुनिया को अधिकाधिक योगदान देगा।

चीनी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ हम सभी पक्षों द्वारा चीन के विकास मौके का फायदा उठाने एवं चीन के साथ सहयोग गहरा बनाने के लिए सक्रिय प्रयास के लिए उनका स्वागत करता है।’’

इकत्तीस अक्टूबर को शी ने सत्तारूढ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के आधिकारिक पत्र कुइशीज मे प्रकाशित आलेख में लिखा था कि चीन अब वैश्विक निर्यात पर निर्भर रहने के पिछले आर्थिक विकास मॉडल पर अब और आश्रित नहीं रह सकता है बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े क्षेत्रों में वह स्व-नियंत्रित, सुरक्षित एवं भरोसेमंद घरेलू उत्पादन एवं आपूर्ति उत्पादन प्रणाली पर निर्भर रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल