लाइव न्यूज़ :

उन्नत तकनीक के मामले में प्रभुत्व कायम कर सकता है चीन : अमेरिकी खुफिया केंद्र

By भाषा | Updated: October 22, 2021 21:46 IST

Open in App

वाशिंगटन, 22 अक्टूबर (एपी) अमेरिकी अधिकारियों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता में चीन की महत्वाकांक्षाओं और उन्नत तकनीकों की एक श्रृंखला के बारे में नयी चेतावनी जारी की है, जो अंततः बीजिंग को एक निर्णायक सैन्य बढ़त तथा अमेरिका में स्वास्थ्य देखभाल एवं अन्य आवश्यक क्षेत्रों पर संभावित प्रभुत्व प्रदान कर सकती हैं।

राष्ट्रीय खुफिया प्रतिवाद एवं सुरक्षा केंद्र के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कहा कि चेतावनियों में प्रमुख उद्योगों में चीनी निवेश या विशेषज्ञता के प्रवेश का प्रयास शामिल है।

राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियां ​​चीन के खिलाफ एक आक्रामक सार्वजनिक रुख अपना रही हैं, जिसे कुछ अधिकारियों ने अमेरिका के लिए सबसे बड़ा रणनीतिक खतरा कहा है। साथ ही बाइडन प्रशासन ने ट्रंप कार्यकाल के दौरान चीन के साथ पैदा हुए तनाव को कम करने तथा व्यापार और जलवायु परिवर्तन के मामले पर आम सहमति के साथ काम करने की कोशिश की है।

खुफिया प्रतिवाद केंद्र के कार्यवाहक निदेशक ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों से कहा कि अमेरिका कृत्रिम बुद्धिमत्ता, स्वायत्त प्रणाली, क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमी कंडक्टर और जैव प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों में चीन से ''हारने का जोखिम नहीं उठा सकता।''

उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता में चीन की महत्वाकांक्षाओं और उन्नत तकनीकों की एक श्रृंखला अंततः बीजिंग को एक निर्णायक सैन्य बढ़त तथा अमेरिका में स्वास्थ्य देखभाल एवं अन्य आवश्यक क्षेत्रों पर संभावित प्रभुत्व प्रदान कर सकती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक