लाइव न्यूज़ :

चीन ने बनाया रहस्यमय ’एरिया 51’ एयरबेस, सैटेलाइट तस्वीरों के जरिए हुआ खुलासा

By वैशाली कुमारी | Updated: July 3, 2021 12:44 IST

दुनिया की नजरों से छुपकर चीन हमेशा कुछ नया करता है और उस पर अक्सर विवाद होते रहते हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है। अब खबर है कि चीन ने एक रहस्यमय एयरबेस बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्दे इस सीक्रेट एयरबेस को ’चीन का एरिया 51’ नाम दिया गया है। चीन इस एयरबेस को वर्ष 2016 से ही विकसित कर रहा है।भारत के लद्दाख एयरबेस से चीन का यह एयरबेस 1300 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

दुनिया की नजरों से छुपकर चीन हमेशा कुछ नया करता है और उस पर अक्सर विवाद होते रहते हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है। अब खबर है कि चीन ने एक रहस्यमय एयरबेस बनाया है। इसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों के जरिए हुआ‌। अभी यह एयरबेस पूरी तरह से बनकर तैयार नहीं हुआ है। चीन अभी इसे विकसित करने में लगा हुआ है। 

चीन अपने शिंजियांग के लोप नूर इलाके में यह एयरबेस तैयार कर रहा है। इस सीक्रेट एयरबेस को ’चीन का एरिया 51’ नाम दिया गया है। जानकारों का कहना है कि निर्माण के बाद चीन इसका इस्तेमाल गलत तरीकों के लिए कर सकता है। 

अगर चीन के इस एयरबेस और भारत के बीच की दूरी की बात की जाए तो भारत के लद्दाख एयरबेस से चीन का यह एयरबेस मात्र 1300 किलोमीटर की दूरी पर ही स्थित है।

बताया जा रहा है कि चीन इस एयरबेस को वर्ष 2016 से ही विकसित कर रहा है और एक-दो वर्षों में चीन इस रहस्यमय एयरबेस का निर्माण कार्य पूरा कर लेगा। वहीं दूसरी तरफ रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि चीन सैन्य गतिविधियों को बढ़ाने की योजना पर काम कर रहा है। 

अमेरिका ने खोली पोल

चीन द्वारा निर्माण किए जा रहे इस गुप्त एयरबेस का खुलासा अमेरिका की एनजीओ मीडिया ऑर्गेनाइजेशन एनपीआर ने मैक्सार टेक्नोलॉजीज की सैटेलाइट तस्वीरों के आधार पर किया है। अमेरिका की एनजीओ ऑर्गेनाइजेशन ने चीन के इस सीक्रेट एयर बेस से जुड़ी कई जानकारियां साझा की हैं। मीडिया द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों से पता चलता है कि कई दिनों से यह एयरबेस वीरान पड़ा था, हालांकि अब यहां पर हलचल बढ़ गई है। चीन के इस गुप्त एयरबेस की हवाई पट्टी की लंबाई करीब 4.8 किलोमीटर बताई जा रही है। इतनी बड़ी एयर पट्टी पर आराम से बड़े जहाज और अन्य घातक विमान रनवे पर लैंड कराए जा सकते हैं।

टॅग्स :चीनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब