लाइव न्यूज़ :

अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों के लिए 100 से ज्यादा नए साइलो बना रहा है चीन : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: July 3, 2021 00:34 IST

Open in App

वाशिंगटन, दो जुलाई अमेरिका के प्रमुख अखबार का उपग्रह से प्राप्त तस्वीरों के आधार पर कहना है कि चीन ने देश के उत्तरी-पश्चिमी शहर युमेन के निकट रेगिस्तानी इलाके में अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों के लिए 100 से ज्यादा नए साइलो का निर्माण शुरू कर दिया है। चीन के इस कदम को उसकी परमाणु क्षमता में बड़े विस्तार के रूप में देखा जा रहा है।

‘वाशिंगटन पोस्ट’ में बृहस्पतिवार को प्रकाशित खबर के मुताबिक, साइलो निर्माण परियोजना चीन को अपने परमाणु हाथियार छुपाने की जगह दे सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार, एक जैसे दिखने वाले 119 विनिर्माण स्थल, चीन के मौजूदा परमाणु हथियार युक्त बैलिस्टिक मिसाइलों के प्रक्षेपण के लिए बनी जगहों जैसे ही हैं। इन मिसाइलों की क्षमता ऐसी है कि वे लांच होने पर अमेरिका तक पहुंच सकते हैं।

खबर में कहा गया है कि कैलिफोर्निया के ‘जेम्स मार्टिन सेंटर फॉर नॉनप्रोलिफेरेशन स्टडिज’ द्वारा व्यावसायिक उपग्रहों से प्राप्त की गई तस्वीरें दिखाती हैं कि बीजिंग से करीब 2100 किलोमीटर दूर गांसू प्रांत में सैकड़ों वर्ग माइल में इस विनिर्माण स्थल का विस्तार है।

खबर के अनुसार, अगर 100 से ज्यादा मिसाइल साइलो का निर्माण कार्य सफल रहता है तो यह चीन के लिए ऐतिहासिक पल होगा। गौरतलब है कि चीन के पास पहले से की 250 से 350 परमाणु हथियार होने की संभावना है।

इन साइलो के लिए नये मिसाइलों की वास्तविक संख्या का पता नहीं है। चीन ने अतीत में कई जगहों पर डिकॉय साइलो भी तैनात किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक