लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान का 'हमदर्द' बना China, कोरोना वायरस के मरीजों के लिए पराए मुल्क में बना रहा हॉस्पिटल

By भाषा | Updated: March 30, 2020 18:05 IST

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी 16 मार्च को चीन की यात्रा पर गए थे और अपने चीनी समकक्ष शी चिनफिंग के साथ ही अन्य नेताओं से मुलाकात कर महामारी से जूझ रहे अपने मित्र देश के साथ ‘एकजुटता ’ प्रदर्शित की थी।

Open in App

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच चीन ने सोमवार को कहा कि वह कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज के लिए पाकिस्तान में एक अस्थायी अस्पताल का निर्माण कर रहा है। चीन ने कुछ समय पहले ही चिकित्सा दलों को पाकिस्तान भेजा है।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 1,664 तक पहुंच गई है जबकि इस महामारी से अब तक 18 लोगों की मौत हुई है। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘हाल ही में, यह महामारी पाकिस्तान में भी फैल रही है। हम उनकी हालत को अच्छी तरह से समझ सकते हैं ।’’

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘चीन सरकार ने पाकिस्तान को जांच किट, मास्क, रक्षात्मक सूट और वेंटिलेटर आदि की आपूर्ति की है। हम पाकिस्तान में अस्थायी अस्पताल बनाने में भी मदद करेंगे। पिछले सप्ताह इस अस्पताल का निर्माण शुरू कर दिया गया है।’’

चीन ने फरवरी की शुरुआत में वुहान में 2,300 बिस्तरों की क्षमता वाले दो अस्थायी अस्पतालों का निर्माण किया था। चुनयिंग ने कहा कि चीन ने कोरोना वायरस पर वीडियो कांफ्रेंस में शामिल होने के लिए पाकिस्तान को आमंत्रित किया है और चिकित्सा विशेषज्ञों की एक टीम इस्लामाबाद में है। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘चीन और पाकिस्तान गहरे दोस्त, रणनीतिक सहयोगी और साझेदार हैं। हमारे पास मुश्किल समय में एक दूसरे का समर्थन करने और मदद करने की अच्छी परंपरा है।’’

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी 16 मार्च को चीन की यात्रा पर गए थे और अपने चीनी समकक्ष शी चिनफिंग के साथ ही अन्य नेताओं से मुलाकात कर महामारी से जूझ रहे अपने मित्र देश के साथ ‘एकजुटता ’ प्रदर्शित की थी। गौरतलब है कि पाकिस्तान ने अपने एक हजार से अधिक नागरिकों को भी चीन से नहीं निकाला था। हालांकि ये लोग बार बार गुहार कर रहे थे । पाकिस्तान का कहना था कि चीन ने उसके नागरिकों की देखभाल करने का वादा किया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तानचीनशी जिनपिंगइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?