लाइव न्यूज़ :

चीन ने मैसेजिंग ऐप सिग्नल को किया ब्लॉक

By भाषा | Updated: March 16, 2021 19:56 IST

Open in App

हांगकांग, 16 मार्च (एपी) चीन ने इंक्रीप्टेड मैसेजिंग ऐप ‘सिग्नल’ को ब्लॉक कर दिया है। देश में विदेशी सोशल मीडिया सेवा पर लगाया गया यह एक और प्रतिबंध है।

सिग्नल, चीन में लोगों को इंक्रीप्टेड संदेश का आदान-प्रदान करने की अनुमति देने वाले बचे हुए गिने-चुने मैसेजिंग ऐप में एक था। यह ऐप हाल ही में चीन में लोकप्रिय हुआ था, लेकिन इसे उपयोग करने वालों की संख्या ‘वीचैट’ मैसेजिंग ऐप के यूजर की तुलना में बहुत कम थी।

गौरतलब है कि चीन में फेसबुक, गूगल और ट्विटर जैसी सेवाओं पर बरसों से प्रतिबंध है।

इस बीच, चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने मंगलवार को अपने नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सिग्नल को चीन में प्रतिबंधित कर दिये जाने की स्थिति से वह अवगत नहीं हैं।

वहीं, सिग्नल से भी फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं मिल पाई है।

गौरतलब है कि इंक्रीप्टेड मैसेजिंग और कॉलिंग के तहत, कोई तीसरा पक्ष उसे बीच में पढ़, देख और सुन नहीं सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला