लाइव न्यूज़ :

चीन, भूटान ने सीमा विवाद को हल करने के लिए वार्ता में तेजी लाने के ‘रोडमैप’ पर चर्चा की

By भाषा | Updated: April 9, 2021 22:34 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, नौ अप्रैल चीन और भूटान के वरिष्ठ अधिकारियों ने अपनी सीमा वार्ता में तेजी लाने के लिए एक ‘रोडमैप’ पर चर्चा की है और अपने विवाद के निपटारे तक सीमा पर शांति का माहौल बनाये रखने पर सहमति व्यक्त की। दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों ने शुक्रवार को यह बात कही।

दोनों देशों के राजनयिक संबंध नहीं हैं, लेकिन अधिकारी यात्राओं के माध्यम से संपर्क बनाए रखते हैं।

चीन और भूटान द्वारा शुक्रवार को जारी एक संयुक्त बयान के अनुसार, भूटान-चीन सीमा पर 10वें विशेषज्ञ समूह की बैठक (ईजीएम) 6-9 अप्रैल तक देश के दक्षिण-पश्चिम कुनमिंग शहर में आयोजित की गई थी।

वार्ता के बाद दोनों विदेश मंत्रालयों द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि ईजीएम मैत्रीपूर्ण माहौल में आयोजित की गई और भूटान तथा चीन के बीच मित्रता और सहयोग के घनिष्ठ संबंधों को ध्यान में रखते हुए सीमा मुद्दे पर गहराई से और सार्थक चर्चाएं हुई।

भूटान विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर पोस्ट किये गये बयान में कहा गया है, ‘‘ईजीएम ने भूटान-चीन सीमा वार्ता में तेजी लाने के लिए एक रोडमैप पर चर्चा की। सीमा मुद्दे के अंतिम समाधान के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों ने सहमति व्यक्त की।’’

इसमें कहा गया है कि दोनों देशों ने भूटान-चीन सीमा वार्ता के 25वें दौर और 11 वीं ईजीएम को जल्द से जल्द पारस्परिक रूप से सुविधाजनक तारीखों पर आयोजित करने पर सहमति व्यक्त की है।

चीनी विदेश मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर संयुक्त बयान भी पोस्ट किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा