लाइव न्यूज़ :

ह्यूस्टन में चीनी दूतावास बंद करने के अमेरिकी फरमान के बाद बीजिंग का पलटवार, उठाया ये बड़ा कदम

By विनीत कुमार | Updated: July 24, 2020 10:18 IST

चीन ने अमेरिका को जवाब देते हुए सिचुआन प्रांत में चेंगदू में स्थित अमेरिकी दूतावास को बंद करने को कहा है। चीन ने तत्काल प्रभाव से अमेरिका को अपना कामकाज यहां से समेटने को कह दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देचीन ने अमेरिका को अपने यहां चेंगदू में स्थित वाणिज्य दूतावास को तत्काल बंद करने को कहाचीन-अमेरिका में तनाव बढ़े, ह्यूस्टन में चीनी दूतावास के बंद करने के आदेश के बाद चीन ने उठाया कदम

अमेरिका की ओर से ह्यूस्टन में चीन के दूतावास बंद करने के आदेश के बाद अब बीजिंग ने भी जवाबी कदम उठाया है। रिपोर्ट्स के अनुसार चीन ने अमेरिका को चेंगदू में स्थित अमेरिका के वाणिज्य दूतावास (consulate) को बंद करने को कहा है। चेंगदू दरअसल चीन के दक्षिण-पश्चिम प्रांत सिचुआन में स्थित है। चीनी विदेश मंत्रालय ने अमेरिका को तत्काल यहां से अपने सभी कामकाज बंद करने का फरमान सुना दिया है।

गौरतलब है कि हाल में अमेरिका ने ह्यूस्टन में स्थिति चीनी दूतावास को बंद करने का आदेश दिया था। अमेरिका का आरोप था कि ये चीन के लिए जासूसी का एक बड़ा अड्डा है। हाल में अमेरिका और चीन के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। अमेरिका ने चीन पर बौद्धिक संपदा की चोरी के आरोप भी लगाए हैं। अमेरिका का आरोप है कि सेना और सरकार से जुड़ाव रखने वाले चीनी शोधकर्ता चीन के फायदे के लिए काम कर रहे हैं। 

चीन ने दी थी चेतावनी

अमेरिका की ओर से ह्यूस्टन में वाणिज्य दूतावास बंद करने के आदेश के बाद ही चीन ने चेतावनी दी थी। चीन ने इस आदेश की निंदा करते हुए इसे अपमानजनक बताया था और कहा था कि अगर इस फैसले को वापस नहीं लिया गया तो इसका कड़ा जवाब दिया जाएगा। 

अमेरिका में चीन के छह वाणिज्य दूतावासों में से एक को बंद करने से तनाव बढ़ गया है। दोनों देशों के बीच न केवल कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर बल्कि व्यापार, मानवाधिकारों, हांगकांग और दक्षिण चीन सागर में चीन के दावे को लेकर भी तनाव चल रहा है। डोनाल्ड ट्रंप ये भी कह चुके हैं कि अगर चीन अपना व्यवहार नहीं बदलता है तो और दूतावासों को बंद किया जा सकता है।

टॅग्स :अमेरिकाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा