लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी अभ्यास के बीच चीन ने एससीएस में नौसैनिक अभ्यास शुरू किया

By भाषा | Updated: August 6, 2021 22:16 IST

Open in App

बीजिंग, छह अगस्त चीन ने विवादित दक्षिण चीन सागर में शुक्रवार से पांच दिनों का नौसैनिक अभ्यास शुरू किया। यह अभ्यास ऐसे समय में हो रहा है, जब अमेरिका हिंद-प्रशांत क्षेत्र में ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और जापान के साथ मिलकर सैन्य अभ्यास कर रहा है।

भारतीय नौसेना भी अगस्त में दक्षिण चीन सागर (एससीएस) के पश्चिमी प्रशांत और दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र में चार युद्धक पोतों की तैनाती करने जा रही है, जो वहां दो महीने से अधिक समय तक रहेंगे। इसका उद्देश्य सामरिक रूप से महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर निगरानी बढ़ाना है।

तैनाती के दौरान भारतीय पोत जापान, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका के साथ मिलकर मालाबार अभ्यास के अगले संस्करण में हिस्सा लेंगे। यह जानकारी भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने दो अगस्त को दी थी।

क्वाड समूह के देशों के अभ्यास के बारे में चीन के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा, ‘‘चीन को उम्मीद है कि संबंधित देशों के युद्धपोत अंतरराष्ट्रीय कानून का ईमानदारी से पालन करेंगे, दक्षिण चीन सागर के किनारे देशों की संप्रभुता, अधिकारों और हितों का सम्मान करेंगे और क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को नुकसान पहुंचाने से बचेंगे।’’

समुद्री सुरक्षा प्रशासन की तरफ से इस हफ्ते जारी एक बयान में बताया गया कि चीन शुक्रवार से मंगलवार तक एससीएस में सैन्य अभ्यास करेगा और नौवहन प्रतिबंध क्षेत्र में अन्य पोतों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना