लाइव न्यूज़ :

चीन ने अधिक संक्रमण दर वाले प्रांतों से लोगों के बीजिंग आने पर प्रतिबंध लगाया

By भाषा | Updated: August 8, 2021 22:09 IST

Open in App

बीजिंग, आठ अगस्त चीन के जिन प्रांतों में कोविड-19 संक्रमण की दर ज्यादा है वहां से लोगों के राजधानी बीजिंग में आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके अलावा बीजिंग ने तुलनात्मक रूप से अधिक संक्रमण दर वाले क्षेत्रों से लौटने वाले कर्मियों के प्रबंधन को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए हैं।

सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स की खबर के अनुसार, ऐसे लोगों के रेलवे और विमान के टिकट खरीदने पर पाबंदी लगा दी गई है। खबर के अनुसार, मध्यम या अधिक खतरे वाले क्षेत्रों के लोगों या ऐसी जगहों से होकर बीजिंग लौटने की योजना बनाने वालों को रेलवे या विमान के टिकट नहीं दिए जाएंगे। इसके अलावा अगर वे चीन की राजधानी में सड़क के रास्ते आना चाहते हैं तो उन्हें वापस जाने को कहा जाएगा।

वुहान समेत चीन के कई शहरों में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखने को मिली है। ग्लोबल टाइम्स की खबर में कहा गया कि जो लोग अब भी मध्यम और अधिक खतरे वाले क्षेत्रों में हैं उनके ‘स्वास्थ्य कोड’ को ‘पीले रंग’ में बदला जाएगा और जिसके पास भी ‘हरे रंग’ का स्वास्थ्य कोड नहीं है उसे बीजिंग के लिए रेलवे या विमान का टिकट नहीं लेने दिया जाएगा।

मध्यम और अधिक खतरे वाले क्षेत्र जब कम खतरे वाले इलाकों की श्रेणी में आ जाएंगे या जब यात्रियों का 14 दिन का यात्रा इतिहास उन क्षेत्रों का नहीं होगा, तभी उनके पीले रंग के स्वास्थ्य कोड को हरा किया जाएगा।

देश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के मुताबिक चीन की मुख्यभूमि पर शनिवार को कई प्रांतों में कोरोना वायरस संक्रमण के लगभग 150 मामले सामने आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब