लाइव न्यूज़ :

चीन ने अमेरिका से दक्षिण चीन सागर में सैन्य गतिविधि रोकने को कहा

By भाषा | Updated: November 25, 2021 21:54 IST

Open in App

बीजिंग, 25 नवंबर चीन की सेना ने बृहस्पतिवार को अमेरिका से विवादित दक्षिण चीन सागर में “नजदीकी टोह , हस्तक्षेप और उकसावे” की कार्रवाई नहीं करने को कहा। हाल में उक्त समुद्री क्षेत्र में अमेरिका की एक नाभिकीय पनडुब्बी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी जिसके बाद चीन ने यह बयान दिया है। पिछले महीने दक्षिण चीन सागर (एससीएस) में ‘यूएसएस कनेक्टिकट’ पनडुब्बी पानी के भीतर एक वस्तु से टकरा गई थी।

इस हादसे में ग्यारह नौसैनिक घायल हो गए थे। पनडुब्बी के दो वरिष्ठ अधिकारियों को अमेरिकी नौसेना द्वारा बर्खास्त करने पर चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सीनियर कर्नल वू कियान ने यहां मीडिया से कहा कि जब से यह दुर्घटना हुई है तब से अमेरिका के अजीबोगरीब और गोपनीय रवैये ने चिंता पैदा कर दी है।

पनडुब्बी की गतिविधियों पर सवाल उठाते हुए वू ने कहा, “चीन का मानना है कि इस दुर्घटना का मूल कारण एशिया प्रशांत क्षेत्र में अमेरिकी नौसेना द्वारा नजदीकी निगरानी, हस्तक्षेप और उकसावे की कार्रवाई है। इसके अलावा अमेरिका, दक्षिण चीन सागर का सैन्यीकरण और नौवहन पर एकाधिकार स्थापित करना चाहता है।”

वू ने कहा, “हम अमेरिका से आग्रह करते हैं कि ऐसी गतिविधियों को तत्काल रोके ताकि संघर्ष की स्थिति से बचा जा सके।” नौवहन की स्वतंत्रता का हवाला देते हुए अमेरिका ने दक्षिण चीन सागर में हाल के वर्षों में हवाई और नौसैनिक गश्त बढ़ा दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला